
RAVI ADITYA
RANCHI: झारखंड कैडर के 67 आईएएस 59 से 50 साल के बीच के हैं. इसमें वर्तमान मुख्य सचिव सुधीर त्रिपाठी 60 साल के हैं. हालांकि इन्हें दिसंबर तक का एक्सटेंशन मिला हुआ है. इनमें से छह अफसर राजीव गौबा, अमित खरे, अलका तिवारी, एनएन सिन्हा, राजीव कुमार और बीके त्रिपाठी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति में तैनात हैं. हालांकि इस उम्र के अफसरों के पास क्रीम विभाग है. इनमें से 11 अफसर 59 साल के हैं.
इसे भी पढ़ें – बकोरिया कांडः जब मुठभेड़ फर्जी नहीं थी, तो सीबीआई जांच से क्यों डर रही है सरकार !
सबसे कम उम्र की आईएएस हैं किरण सत्यार्थी
झारखंड कैडर के 36 आईएएस 37 से 27 साल के बीच के हैं. इसमें सबसे कम उम्र की आईएएस किरण सत्यार्थी हैं. उनकी उम्र 27 साल है. इसके अलावा कुलदीप चौधरी 28 साल के हैं. वहीं रोनिटा, नैंसी सहाय, आकांक्षा रंजन और शशि रंजन 29 साल के हैं. इन अफसरों में से कई को जिले की जिम्मेवारी दी गई है. इनकी जन्म तिथि 1982 से 1990 के बीच है.
इसे भी पढ़ें – जेपीएससी लेक्चरर नियुक्ति : CBI ने विवि प्रबंधन से फिर पूछा, किस आधार पर हुई व्याख्याताओं की सेवा संपुष्ट
24 अफसर 48 से 38 साल के
24 आईएएस अफसर 48 से 38 साल के बीच में हैं. इनके पास महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेवारी है. इस उम्र सीमा में शामिल सुनील वर्णवाल मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव हैं . अराधना पटनायक पेयजल, केके सोन के पास राजस्व विभाग की जिम्मेवारी है. नितिन मदन कुलकर्णी के पास स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेवारी है. इस उम्र सीमा में सत्येंद्र सिंह, वंदना दादेल, हिमानी पांडेय, राहुल शर्मा, विनय चौबे, राहुल पुरवार, सुनील कुमार, पूजा सिंघल, अमिताभ कौशल, मनीष रंजन, राजेश शर्मा, अबुबकर सिद्दिकी, प्रवीण टोप्पो, के रवि कुमार, के श्रीनिवासन, कृपानंद झा, मनोज कुमार और मंजूनाथ भजंत्री शामिल हैं.
इसे भी पढ़ें – सीवीसी : एन इनसाइड स्टोरी
ये अफसर हैं 59 से 50 साल के
59 से 50 साल के अफसरों में राजीव गौबा, बीके त्रिपाठी, राजीव कुमार, अमित खरे, सुधीर त्रिपाठी(60 साल), डीके तिवारी, एनएन सिन्हा, सुखदेव सिंह, अरूण सिंह, केके खंडेलवाल, अलका तिवारी, एल खियांग्यते, मुखमीत सिंह भाटिया,एसकेजी रहाटे, शैलेश कुमार सिंह, एपी सिंह, निधि खरे, आलोक गोयल, सुरेंद्र सिंह, राजीव अरूण एक्का, ब्रजमोहन कुमार, सुरेंद्र कुमार, शुभ्रा वर्मा, गौरी शंकर मिंज, मनोज कुमार, भगवान दास, श्रवण साय, विजोय कुमार सिंह, मनोज झा, विमल, जगजीत सिंह, दिलीप झा, जटाशंकर चौधरी, बिरसाय उरांव, अरविंद कुमार, वीरेंद्र भूषण, रमेश दूबे, मनोज कुमार, राजीव कुमार, राजकुमार चौधरी, रणेंद्र कुमार, चितरंजन कुमार, भवानी प्रसाद दास, अनिल कुमार सिंह, अनिल कुमार राय, कमल जॉन लकड़ा, इकबाल आलम अंसारी, सुचित्रा सिन्हा, अशोक सिंह, राजकुमार, बद्रीनाथ चौबे, रामलखन प्रसाद गुप्ता, शिशिर कुमार सिन्हा, राजेश पाठक, दिनेश प्रसाद, संजय कुमार सिंह, रामाकांत सिंह, विनय कुमार राय, जगत नारायण, गणेश कुमार, दिलीप टोप्पो, शशिधर मंडल, दानियल कंडुलना, कमलेश्वर प्रसाद सिंह, दीपक कुमार शाही और चंद्रमोहन कश्यप शामिल हैं.
इसे भी पढ़ें – चर्चित मामलों का उद्दभेदन करने में नकाम रही रांची पुलिस, अपराधियों के हौसले हो रहे बुलंद




