
Ramgarh: रामगढ़ जिले के मांडू थाना क्षेत्र के एनएच 33 जोड़ा तालाब के पास एक 12 चक्का ट्रक ब्रेकडाउन में ट्रक के नीचे लेटकर मेकेनिक रेपेयरिंग का काम कर रहा था, तभी चरही साइडिंग से कोयला लेकर आ रहे हाईवा ने जोरदार टक्कर मारी जिससे 35 वर्षीय करू यादव मिस्त्री की घटनास्थल पर मौत हो गयी और हाईवा चालक मनोज महतो 55 वर्षीय बड़गांव निवासी घंटों हाईवा में फंसे रहे. मांडू पुलिस की मदद से काफी मशक्कत के बाद उन्हें निकाला गया. इसके बाद उसे रामगढ़ सदर अस्पताल बेहतर इलाज के लिए भेजा गया. इस दुर्घटना में हाइवा चालक के दोनों पैर टूट गए हैं.

जानकारी के मुताबिक 12 चक्का ट्रक के चालक ने एनएच 33 रोड़ पर ही मिस्त्री कारू यादव को कुजू ले जाकर ट्रक का रिपेयरिंग का काम करवाने लगा. इसी दौरान यह भीषण दुर्घटना हुई. यह भी बात सामने आयी है कि मांडू थाना के द्वारा एनएच 33 में पेट्रोलिंग में लापरवाही की जाती है. अगर इलाके में पेट्रोलिंग की जाती तो आज एक व्यक्ति की जान नहीं जाती. सही समय पर रूट को डाइवर्ट कर दिया जाता तो शायद यह दुर्घटना नहीं होती. इस दुर्घटना से लोगों में काफी आक्रोश है की आए दिन इस प्रकार की घटना देखने को मिलती है. पेट्रोलिंग कर रहे पुलिसकर्मी अगर सचेत रहते, तो कई और बड़ी दुर्घटना को रोका जा सकता है. कई बार तो ऐसी दुर्घटना मवेशियों रोड पर बैठे रहने से भी होती है जिसको देखकर लोग नजर अंदाज कर देते हैं.





