BiharJharkhandLead NewsNEWS

भोजपुरी सिंगर निशा उपाध्याय को जन्मदिन पर न्यूज़ विंग के डायरेक्टर विपिन सिंह ने दी बधाई

Patna: भोजपुरी सिंगर निशा उपाध्याय ने मंगलवार को अपना जन्म दिवस मनाया. कार्यक्रम में न्यूज़ विंग के मैनेजिंग डायरेक्टर विपिन सिंह ने शिरकत की. उन्होंने बुके देकर निशा उपाध्याय को जन्मदिन की बधाई दी.

जन्मदिवस में भोजपुरी के कई स्टार पहुंचे. भोजपुरी की स्टार गायिका शिल्पी राज ने भी निशा उपाध्याय को जन्म दिवस की बधाइयां दी. निशा उपाध्याय ने केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया. इस मौके पर निशा ने कहा कि वे जो है, काफी है. बस लोगों का प्यार मिलते रहे. उनके गानो को जनता और ज्यादा पसंद करे औऱ जनता का प्यार इसी तरह से बना रहे. वहीं दूसरी ओर कार्यक्रम में पहुंची भोजपुरी गायिका शिल्पी राज ने निशा उपाध्याय को जन्म दिवस की बधाइयां दी. उनके लंबे जीवन की कामना की और कहा कि निशा जीवन में ऊंचाइयों को छुए.

इसे भी पढ़ें: गुरुग्राम: मेले में प्रसाद में मिलाकर पिलाया नशीला पदार्थ, 28 लोगों की हालत बिगड़ी

Related Articles

Back to top button