
Ranchi: राज्य सरकार से नवप्रोन्नत 78 डीएसपी का पोस्टिंग कर दिया है. इन डीएसपी का सीआईडी विशेष शाखा समेत पुलिस के अन्य विंग में तैनाती की गई हैं. वहीं 31 प्रतिक्षारत डीसएपी को भी पदस्थापित किया गया है. गृह विभाग ने इससे संबंधित अधिसूचना जारी कर दिया है.
31 प्रतिक्षारत डीएसपी जिनको मिली हैं पोस्टिंग
प्रतिक्षारत डीएसपी और वरीय डीएसपी में शामिल अरविंद कुमार बिन्हा को एसटीएफ, राजा कुमार मित्रा को जैप-5, जयदीप लकड़ा को एसडीपीओ मनोहरपुर, ओम प्रकाश तिवारी को जैप-2, प्राण रंजन कुमार को जैप-8, मनीष चंद्र लाला को जैप-7, विकास आनंद लांगुरी को एसडीपीओ जामताड़ा, जेविड ए ढोढराय को जैप-8, कुलदीप टोप्पो को जैप-10, अनिमेष कुमार गुप्ता को सीटीसी मुसाबनी, सुरजीत कुमार को एसडीपीओ बरही, अजय कुमार-2 को आईआरबी-8, राजीव कुमार को एसटीएफ, अनुज उरांव को सीआईडी, किशोर कुमार रजक को एसआईआरबी-1, विरेद्र कुमार चौधरी को उतरी छोटानागपुर डीआईजी कार्यालय, अनिनाश कुमार को जैप-2, अशोक रविदास को डीएसपी अभियान चाईबासा, अमर कुमार पांडेय को मुख्यालय-1 रांची, निशा मुर्मू को एसीबी, अभिषेक कुमार को विशेष शाखा, राजेश कुमार को एसटीएफ, नूर मुस्तफा अंसारी को जैप-1, नवनीत एन्थोनी हेब्रम को जैप-9, शिवशंकर तिवारी को जैप-7, आनंद ज्योति मिंज को एसडीपीओ बाधमारा, मनोज कुमार झा को एसडीपीओ लेस्लीगंज, पवन कुमार-2 को एसटीएफ, धीरेन्द्र नारायण बंका को रेल-1 धनबाद और सतीश चंद्र झा को जैप-3 में पदस्थापित किया गया है.
















