ChaibasaJharkhand

सांसद गीता कोड़ा की मां का इलाज के दौरान रांची रिम्स में मौत, शोक की लहर

Chakradharpur: सिंहभूम की सांसद गीता कोड़ा की माता एवं पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा की सास कल्पना बिरुली का देहांत बुधवार को सुबह 4 बजे इलाज के दौरान रांची रिम्स अस्पताल में हो गया. बता दें कि कल्पना बिरुली लम्बे समय से बीमार थीं. जिनका इलाज रांची रिम्स में चल रहा था.

इसकी जानकारी पश्चिमी सिंहभूम जिले में मिलते ही शोक की लहर है. कल्पना बिरुली का पार्थिव शरीर बुधवार को रांची से उनके पैतृक गांव झींकपानी प्रखंड के बिष्टुमपुर (मौटाबासा) लाया जाएगा. जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा. यह जानकारी भाजपा मीडिया प्रभारी हेमंत केसरी ने दी.

 

Related Articles

Back to top button