
Palamu: कल 8 मार्च को पूरे विश्व में महिला दिवस मनाया जायेगा. महिलाओं के अधिकार और स्वतंत्रता पर कई निर्णय लिए जायेंगे. लेकिन इसकी पूर्व संध्या पर एक महिला को उसके पड़ोसी ने चाकू से गोदकर जीवन और मौत के बीच लाकर खड़ा कर दिया है. महिला के चेहरे के साथ-साथ शरीर के कई अंग बुरी तरह जख्मी हैं. उसका इलाज चल रहा है. चेहरा जख्मी होने के कारण महिला पुलिस को बयान तक नहीं दे पा रही है.
इसे भी पढ़ेंः पाक का दावा- 182 मदरसों को लिया नियंत्रण में, 121 हिरासत में
कहां हुई घटना
पलामू जिला मुख्यालय मेदिनीनगर के शहर थाना क्षेत्र अंतर्गत सुदना में गुरुवार की दिनदहाड़े पांडू निवासी रोहित पाल की पत्नी 35 वर्षीया पत्नी कालो देवी पर उसके पड़ोसी व लेस्लीगंज निवासी संजय राम ने चाकू से हमला कर दिया. चाकू से शरीर के कई जगहों पर प्रहार किया, जिससे महिला गंभीर हो गयी. आनन-फानन में महिला को उसके पड़ोसियों ने महिला को सदर अस्पताल में भर्ती कराया. महिला का बयान लेने के लिए पुलिस प्रयास कर रही है. लेकिन उसका चेहरा बुरी तरह जख्मी होने के कारण पुलिस को इसमें सफलता नहीं मिली है. हालांकि ग्रामीणों के सहयोग से आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है.
अगब-बगल कमरे में रहते हैं दोनों
शहर थाना के कनीय पुलिस पदाधिकारी पुष्पराज ओझा ने बताया कि सुदना में चन्द्रिका महतो के घर में कालो देवी के अलावा संजय कुमार रवि अगल-बगल के कमरे में रहते हैं. कुछ दिन पहले कालो देवी गांव गयी थी. गांव जाने से पहले कालो ने मोबाइल रिपेयर करने के लिए संजय को पैसे दिए थे. आज जब कालो सुदना किराये के मकान में आयी तो उसने संजय से मोबाइल की मरम्मत हो जाने की जानकारी मांगी. संजय ने बताया कि अभी तक काम नहीं हुआ है. इसके बाद दोनों में विवाद शुरू हो गया.
इसे भी पढ़ेंः मुशर्रफ ने माना, उनके कार्यकाल के दौरान जैश ने भारत में हमले किये
मामूली विवाद के बाद हुई हिंसक घटना
मामूली कहासुनी के बाद दोनों में विवाद काफी बढ़ गया. मामला इतना आगे तक बढ़ गया कि संजय ने गुस्से में कालो पर चाकू से कई वार किए. महिला द्वारा चीखने-चिल्लाने पर आस-पास के लोग जमा हो गए और आरोपी को पकड़ लिया, जबकि घायल महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भेजवाया. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया. महिला अपने बच्चों को पढ़ाने के लिए गांव छोड़कर अकेले किराये के मकान में रहती थी. उसका पति बाहर रहकर मजदूरी करता है.




