National

बिगड़े बोलः कांग्रेस के बीके हरिप्रसाद ने पुलवामा अटैक पर दिया विवादित बयान, कहा- मोदी और इमरान में मैच फिक्सिंग

New Delhi: पुलवामा अटैक के बाद से ही इस पर राजनीति करने के आरोप लग रहे हैं. एक ओर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भले ही पुलवामा आतंकी हमले को लेकर राजनीति न किये जाने की वकालत कर रहे हैं वहीं दूसरी ओर उन्हीं की पार्टी के सीनियर नेता बीके हरिप्रसाद ने विवादित बयान दिया है. उनके इस बयान से पार्टी का सिरदर्द बढ़ सकता है. बीके हरिप्रसाद ने विवादित बयान देते हुए पुलवामा आतंकी हमले को पीएम नरेंद्र मोदी और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के बीच मैच फिक्सिंग का नतीजा बताया है. उन्होंने कहा कि पुलवामा अटैक के बाद के घटनाक्रम पर यदि आप नजर डालेंगे तो पता चलता है कि यह पीएम नरेंद्र मोदी और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के बीच मैच फिक्सिंग थी.

इसे भी पढ़ें – मुशर्रफ ने माना, उनके कार्यकाल के दौरान जैश ने भारत में हमले किये

मंत्री रविशंकर स्थिति स्पष्ट करेंः हरिप्रसाद

बीके हरिप्रसाद ने कहा था कि केंद्रीय मंत्री रविशंकर को स्पष्ट करना चाहिए कि पीएम मोदी और इमरान खान के बीच क्या मैच फिक्सिंग थी. उनकी जानकारी के बिना पुलवामा का आतंकी हमला नहीं हो सकता. कांग्रेस के राज्यसभा सांसद का यह बयान पार्टी के लिए नई मुसीबत साबित हो सकता है, जो फिलहाल बीजेपी को पुलवामा हमले और राफेल डील पर घेरने में जुटी हुई है. इससे पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने सीआरपीएफ काफिले पर आतंकी हमले को ‘दुर्घटना’ बता दिया था. उनके इस विवाद के चलते भी कांग्रेस को हमले झेलने पड़े थे. खासतौर पर सोशल मीडिया पर दिग्विजय सिंह के बयान के चलते पार्टी को तीखी आलोचना झेलनी पड़ी थी.

इसे भी पढ़ें – पाक का दावा- 182 मदरसों को लिया नियंत्रण में, 121 हिरासत में

Related Articles

Back to top button