1st Lead2nd Lead3rd Lead4th LeadEducation & CareerJharkhandJharkhand StoryLead NewsNationalRanchi

NEET UG 2022 Result: झारखंड कैडर के IPS अधिकारी आशीष बत्रा के बेटे वत्स ने समान अंक होने के बावजूद ऑल इडिया रैंकिंग में पाया दूसरा स्थान

हरियाणा के नारनौल की बेटी तनिष्का ने NEET 2022 में पूरे देश में किया टॉप

NEET UG 2022 Result: करीब 02 महीने के लंबे इंतजार के बाद बुधवार 07 सितंबर की रात एनटीए ने NEET UG 2022 के परिणाम को जारी कर दिया है. परिणाम के जारी होते ही करीब 18 लाख छात्रों को राहत मिल गई है.लंबे समय से छात्र सोशल मीडिया पर अपने परिणाम को जारी करने की मांग कर रहे थे. परिणाम ऑनलाइन माध्यम से उपलब्ध है. जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपने परिणाम को अब आधिकारिक वेबसाइइट  neet.nta.nic.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं.
हरियाणा के नारनौल की रहने वाली और राजस्थान के कोटा से 12वीं की पढ़ाई करने वाली तनिष्का ने नीट यूजी, 2022 परीक्षा में आल इंडिया रैंक-1 प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. हालांकि, दूसरे रैंक के वत्स आशीष बत्रा, तीसरी रैंक पाने वाले कर्नाटक के हृषिकेश नागभूषण गांगुली और चौथी रैंक पाने वाले कर्नाटक से ही रुचि पावाशे ने भी समान स्कोर 99.9997733 पर्सेंटाइल स्कोर हासिल किया है.

वत्स के भाई वत्सल ने हासिल किया 1280वां रैंक

यूजी नीट रिजल्ट में वत्स के भाई वत्सल ने 1280वां रैंक हासिल किया है. वत्स और वत्सल के पिता आशीष बत्रा झारखंड कैडर के आईपीएस अधिकारी हैं जबकि उनकी मां मोनिका आशीष बत्रा भारतीय राजस्व सेवा की अधिकारी के रूप में वर्तमान में एनसीबी में डिप्टी महानिदेश हैं. वहीं आशीष बत्रा वर्तमान में एनआईए में आईजी के पद पर झारखंड में ही तैनात हैं.

इसके अलावा झारखंड के आयुष कुमार झा को ऑल इंडिया रैंक 133 हासिल हुआ है. इन्हें 720 में 695 अंक मिले हैं. अब तक मिली जानकारी के अनुसार रांची के आर्यमन साहू को ऑल इंडिया रैंक 1671 मिला है.मोनू कुमार को ऑल इंडिया रैंक 2012, रोशन कुमार को ऑल इंडिया रैंक 2015, वेनू अमरदीप को ऑल इंडिया रैंक 2399, ज्योति कुमारी को ऑल इंडिया रैंक 3629 और राहुल राज को ऑल इंडिया रैंक 7293 हासिल हुआ है.

इसे भी पढ़े: झारखंड: पुलिसकर्मियों के 4853 बच्चों को शिक्षा के लिए दी गई 5.90 करोड़ की राशि

हरियाणा की तनिष्का बनीं टॉपर
नारनौल की बेटी तनिष्का यादव ने नीट यूजी 2022 में इतिहास रच दिया है. गांव मिर्जापुर बाछोड़ की तनिष्का ने पूरे देश में टॉप किया है. तनिष्का ने 720 अंक के पेपर में 715 अंक प्राप्त किए. तनिष्का की दसवीं तक की पढ़ाई नारनौल के यदुवंशी शिक्षा निकेतन में हुई. इसके बाद 12वीं की पढ़ाई उन्होंने राजस्थान के कोटा शहर में रहकर की. तनिष्का की इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में जश्न का माहौल है। तनिष्का के माता-पिता गांव में ही रहते हैं और दोनों ही सरकारी अध्यापक हैं. तनिष्का ने अपनी सफलता का श्रेय अपने दादा सीआरपीएफ से रिटायर्ड डिप्टी कमांडेंट राम अवतार यादव और दादी रेशमी देवी को दिया है। उन्होंने बताया कि उसके पूरे परिवार ताऊ रमेश कुमार अधीक्षक भिवानी बोर्ड और बड़े ताऊ सुरेश कुमार यादव निरीक्षक सीआरपीएफ सहित माता-पिता ने पढ़ाई में पूरा सहयोग दिया तथा इसके लिए मोटिवेट किया.

कोटा से की बारहवीं

तनिष्का ने कोटा में डीडीपीएस स्कूल से 12वीं की है. तनिष्का ने 10वीं में 96.4 प्रतिशत और बारहवीं में 98.6 प्रतिशत नंबर प्राप्त किए हैं. वहीं जेईई मेंस में भी 99.5 प्रतिशत प्राप्त किए थे. इस प्रकार तनिष्का शुरू से पढ़ाई में होनहार रही है. इसी की बदौलत तनिष्का ने यह उपलब्धि प्राप्त की है. इससे पहले भी नारनौल की अंजली ने 10वीं की सीबीएसई परीक्षा में 100 प्रतिशत अंक लेकर पहला स्थान प्राप्त किया था. नीट-यूजी 2022 परीक्षा में 18 लाख उम्मीदवार शामिल हुए थे. तनिष्का ने पूरे देश में अव्वल स्थान पाकर गांव और अहीरवाल का नाम रोशन किया है.

झारखंड से यूजी नीट में 15154 परीक्षार्थी सफल

एनटीए की ओर से बुधवार की देर रात यूजी नीट का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. आयुष कुमार झा को ऑल इंडिया रैंक 133 हासिल हुआ है. जानकारी के अनुसार रांची के आर्यमन साहू को ऑल इंडिया रैंक 1671 मिला है. इस वर्ष यूजी नीट में झारखंड से 25287 परीक्षार्थियों ने मेडिकल प्रवेश परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था. इनमें से 24002 ने परीक्षा दी थी और 15154 परीक्षार्थी सफल हुए हैं.

 

Related Articles

Back to top button