DumkaJharkhand

गरीबों को इलाज के लिए दर-दर भटकने की जरूरत नहीं : लुइस मरांडी

Dumka : आउटडोर स्टेडियम दुमका में प्रमंडल स्तरीय सहिया सम्मेलन का आयोजन किया गया. मौका रहा रांची के प्रभात तारा मैदान से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आयुष्मान भारत जन आरोग्य योजना की शुरुआत का. प्रमंडलीय सम्मेलन में विशिष्ट अतिथि के रुप में समाज कल्याण मंत्री डा लुईस मरांडी, कृषि मंत्री रणधीर सिंह एवं श्रम नियोजन मंत्री राज पलिवार उपस्थित थे. कार्यक्रम स्थल पर पारंपरिक रीति-रिवाज से उनका स्वागत किया गया. इसके बाद अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर सम्मेलन की विधिवत शुरूआत की.

इसे भी पढ़ें: धनबाद ही नहीं सभी आईआईटी के छात्र कर रहे सुसाइड…अहम सवाल- फिर जिंदगी की खुशियां कहां मिलेंगी?

सभी वर्गों को ध्यान में रखते हुए कई जनकल्याणकारी योजनाएं चलायी

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री डॉ मरांडी ने कहा कि संथाल परगना एवं झारखंड सहित पूरे देश का स्वर्णिम ऐतिहासिक दिन है. उन्होंने कहा यहां के लोग सौभाग्यशाली हैं. यहां से ही गरीबों के चेहरे पर मुस्कान लाने वाली योजना आयुष्मान भारत का शुभारंभ किया गया. सरकार ने पिछले 4 वर्षों में गरीबों तथा समाज के सभी वर्गों को ध्यान में रखते हुए कई जनकल्याणकारी योजनाएं चलायी.

जो समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने लगा है, देश की जनता सौभाग्यशाली है. जिन्हे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसा सेवक मिला है. उन्होंने कहा कि आरोग्य योजना से कोई भी गरीब व्यक्ति 5 लाख तक का मुफ्त बीमा प्राप्त कर सकता है और अपना उपचार किसी भी आयुष्मान भारत से जुड़े सरकारी तथा निजी अस्पताल में बिना किसी खर्च के करा सकता है. अब गरीबों को इलाज के लिए दर-दर भटकने की जरूरत नहीं हैं. आने वाले समय में कोई भी व्यक्ति इलाज से वंचित नहीं रहेगा.

इसे भी पढ़ें: गोमिया : पीएम के कार्यक्रम के कारण यात्री परेशान, महिलाओं ने की सड़क जाम 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से किए वायदे पूरा किया

कृषि मंत्री रणधीर सिंह ने संथाल परगना के लिए ऐतिहासिक दिन बताया. उन्होंने इस योजना को स्वास्थ्य के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होना बताया. गरीबों के ध्यान में रखकर कई योजनाओं को धरातल पर उतारने की बात कही. अब इलाज के अभाव में किसी की मृत्यु नहीं होगी. श्रम नियोजन मंत्री राज पलिवार ने संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार पंडित दीनदयाल उपाध्याय के बताए रास्ते पर कार्य कर रही है. सरकार ने गरीबों की हर पीड़ा को समझा है. उनके चेहरे पर मुस्कान लाने का कार्य किया है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने देश के लोगों से किया अपने वादा को पूरा किया है. देश के गरीबों के दर्द को प्रधानमंत्री ने समझा है.

इसे भी पढ़ें:झारखंड के 20 लोगों पर दर्ज देशद्रोह के मामले के खिलाफ दिल्ली में प्रतिरोध मार्च

दिया गया गोल्‍डन कार्ड 

इस अवसर पर दुमका उपायुक्त मुकेश कुमार ने अपने स्वागत संबोधन किया. इस योजना के तहत पप्पू कुमार मिस्त्री, अंकित कुमार, आनंद कुमार, नितेश कुमार एवं दुलारी देवी को अतिथियों ने गोल्डन कार्ड दिया. कालाजार रोगी गणेश टुडू, शेफाली मुर्मू, नरेश चौधरी, विमल हेंब्रम को प्रोत्साहन राशि दी. निक्षय पोषण योजना अंतर्गत वासुदेव हांसदा, अंपा हेंब्रम, वकील टुडू, नूरेन हेंब्रम को प्रशस्ति पत्र दिया गया. मुख्यमंत्री लक्ष्मी लाडली योजना के तहत सानवी प्रिया को प्रशस्ति पत्र दिया गया.

मातृत्व वंदना योजना के तहत रितु देवी, मेघा सिंह, योति भद्रा को प्रशस्ति पत्र दिया गया. इस अवसर पर बोरियो विधायक ताला मरांडी, देवघर के विधायक नारायण दास, पूर्व मंत्री हेमलाल मुर्मू, आयुक्त भगवान दास, डीआईजी राजकुमार लकड़ा, पाकुड़ उपायुक्त दिलीप कुमार झा, एसपी दुमका किशोर कौशल, डीडीसी वरुण रंजन, जिला परिषद अध्यक्ष जॉयस बेसरा, नगर परिषद अध्यक्षा श्वेता झा, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष अमिता रक्षित आदि उपस्थित थे.

Related Articles

Back to top button