
Ranchi : अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में मौजूदा राष्ट्रपति और रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) और उनके डेमोक्रेटिक प्रतिद्वंद्वी जो बाइडेन (Joe Biden) के बीच कड़ा मुकाबला चल रहा है . अब तक के रुझानों में मौजूदा राष्ट्रपति ट्रम्प इलेक्टरोल वोटों में जो बाइडेन से पीछे चल रहे हैं. उन्हें 238 जबकि बाइडेन को 213 वोट मिले हैं. व्हाइट हाउस की जंग के लिए 270 वोटों की जरूरत है.
इसे भी पढ़ें:स्कॉलरशिप घोटाला : भाजपा ने कहा- सीएम चला रहे जुबानी तीर, 10 महीने से खाली हाथ बैठी है हेमंत सरकार
ट्रम्प ने 23 राज्यों और बाइडेन ने 20 राज्यों में जीत हासिल की
अब तक के रुझानों के मुताबिक मौजूदा राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने 23 राज्यों जबकि उनके मुख्य प्रतिद्वंद्वी जो बाइडेन ने 20 राज्यों पर कब्जा जमाया है. डोनाल्ड ट्रम्प ने फ्लोरिडा और मोंटाना जीत लिया है. इनके अलावा इंडियाना, ओक्लाहोमा, केंटकी, टेनिशी और वेस्ट वर्जीनिया में उन्हें पहले ही जीत मिल चुकी है. जो बाइडेन ने अपने गृह राज्य डेलवेयर के अलावा न्यूयॉर्क में जीत हासिल की है. इसके अलावा देश की राजधानी वाशिंगटन भी बाइडन के खाते में गई है.
इसे भी पढ़ें:राहुल गांधी का मोदी- नीतीश पर हमला, लॉकडाउन में प्रवासी कामगारों के साथ बर्बरता बेहद शर्मनाक
अमेरिका में इस बार वोटिंग के दिन से पहले ही लाखों लोग मेल या बैलट के जरिए वोट कर चुके हैं. बैलट के जरिए अब तक 93 मिलियन यानी नौ करोड़ 30 लाख से लोग वोट कर चुके हैं, जो 2016 में पड़े कुल 138.8 मिलियन का दो तिहाई है. इस साल कुछ 239 मिलियन लोग वोट डालने के पात्र हैं.
इसे भी पढ़ें:रिपब्लिक टीवी के अर्णब गोस्वामी की गिरफ्तार पर मचा बवाल
बाइडेन ने पूर्वोत्तर के राज्य माइन में जीत दर्ज की
डेमोक्रैट उम्मीदवार जो बाइडेन ने पूर्वोत्तर के राज्य माइन में राज्यव्यापी जीत दर्ज की है. अमेरिकी मीडिया ने बुधवार की शुरुआत में ही अनुमान लगाया था कि राज्य की चार में से तीन इलेक्टोरोल वोट बाइडेन को मिलेंगे.
ट्रम्प बोले, हम जीतने जा रहे हैं लेकिन सुप्रीम कोर्ट भी जा रहे हैं
व्हाइट हाउस से अपने संबोधन में ट्रम्प ने कहा, “चुनाव परिणाम परिणाम अभूतपूर्व रहे हैं. हम जीतने की राह पर हैं. फ्लोरिडा में हमने अच्छी जीत दर्ज की है. जीत के उल्लास में बड़ी संख्या में लोग बाहर आ रहे हैं.” ट्रम्प ने कहा, “हम जीतने जा रहे हैं लेकिन सुप्रीम कोर्ट भी जा रहे हैं.”
इसे भी पढ़ें:10 नवंबर से बिहार के लिये फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन की तैयारी, 9 ट्रेनों के लिये ECR ने मांगी परमिशन




