Education & CareerLead News

NDA, NA 2 Result 2021 का रिजल्ट जारी, निभा भारती ने किया टॉप, देखें Topper List

New Delhi : यूपीएससी एनडीए, एनए II रिजल्ट घोषित हो गया है. संघ लोक सेवा आयोग (Union Public Service Commission, UPS) ने इस वर्ष की परीक्षा के लिए टॉपर्स की सूची के साथ परिणाम नाम-वार भी जारी किया है.

इस परीक्षा में निभा भारती ने रैंक 1 के साथ लिस्ट में शीर्ष स्थान हासिल किया है. सुप्रीम कोर्ट ने एतिहासिक पहले में पहली बार NDA परीक्षा में महिला को शामिल होने की अनुमति दी गई थी. रिजल्ट upsc.gov.in पर उपलब्ध है.

जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा दिया था वे यूपीएससी के आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नतीजे देख सकते हैं.
UPSC NDA, NA II परीक्षा में कुल 8,009 उम्मीदवारों ने लिखित परीक्षा उत्तीर्ण की है.

इसे भी पढ़ें :Jharkhand : कृषि बैंक नहीं, 1000 लैम्पस पैक्स में कस्टम हायरिंग सेंटर खड़ा करेगी सरकार

इन उम्मीदवारों के अंक जल्द ही यूपीएससी द्वारा जारी कर दिए जाएंगे. हालांकि, रैंक की जांच कर सकते हैं. सूची केवल शीर्ष 10 उम्मीदवारों के लिए है. लिखित परीक्षा में पास हुए उम्मीदवारों को इंटरव्यू राउंड में सफल होना होगा.

रक्षा मंत्रालय के सेवा चयन बोर्ड (SSB) द्वारा आयोजित किया जाएगा. जो अंतिम रूप से चुने गए हैं, उनका शैक्षणिक वर्ष 2 जुलाई, 2022 से शुरू होगा.

इसे भी पढ़ें :कोरोना त्रासदी में भी देवघर, पलामू सहित 5 जिलों में DMFT का एक पाई भी खर्च नहीं कर सकी राज्य सरकार

ऐस करें रिजल्ट चेक

  • सबसे पहले उम्मीदवार यूपीएससी के आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं.
  • उसके बाद होमपेज पर मौजूद UPSC NDA, NA 2 Result 2021 पर क्लिक करें.
  • रिजल्ट आपके सामने होगा, लिस्ट डाउनलोड कर सकते हैं या प्रिंट आउंट निकाल सकते हैं.
  • किसी भी प्रश्न के मामले में, उम्मीदवार या तो व्यक्तिगत रूप से या 011-23385271/011-23381125/011-23098543 पर सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे बीच सुविधा काउंटर से संपर्क कर सकते हैं. उम्मीदवारों की मार्कशीट अंतिम परिणाम के प्रकाशन की तारीख से 15 दिनों के भीतर आयोग की वेबसाइट पर जारी कर दी जाएगी.

इसे भी पढ़ें :अल्पसंख्यक समुदाय के विद्यार्थियों के लिए साइकिल का लाभ लेने में जाति सर्टिफिकेट की बाध्यता नहीं, राज सिन्हा ने कहा- असंवैधानिक

टॉप 10 उम्मीदवारों के नाम

  • 1- 40111 NIBHA BHARATI
  • 2- 0140117 PATEL MAHI NAYAN KUMAR
  • 3- 0140136 PURNIMA KUMARI
  • 4- 0140206 MANISHA PATEL
  • 5- 0140425 NANDANI KUMARI
  • 6- 0140515 DHYANI PATEL
  • 7- 0140617 KASHISH RAMANI
  • 8- 0140815 ANUSHKA SINGH
  • 9- 0140905 SHUBHI AJMERA
  • 10- 0140948 BRAHMBHATT KRISHA PANKAJKUMAR

इसे भी पढ़ें :जेएसएसी संशोधित नियमावली पर हाईकोर्ट ने दी 23 दिसंबर की तारीख, सरकार से मांगा पक्ष

Related Articles

Back to top button