JharkhandPalamu

पलामू: सतबरवा धान अधिप्राप्ति केंद्र को मिला 25 लाख, 22 दिसंबर से होगी धान की खरीद

Palamu : जिले के सतबरवा के धान अधिप्राप्ति केंद्र से धान की खरीदी 22 दिसंबर बुधवार से शुरू हो जायेगी. प्रखंड कार्यालय के प्रशाल में मंगलवार को आयोजित बैठक में यह निर्णय लिया गया. बैठक की अध्यक्षता मेदिनीनगर एसडीएम राजेश कुमार साह ने की. संचालन बीडीओ राजकिशोर प्रसाद ने किया.

डीएसओ शब्बीर अहमद ने अधिकारियों और किसानों को आश्वस्त किया कि 22 दिसंबर दिन बुधवार किसानों के धान की खरीदी सतबरवा के दोनों पैक्सों में शुरू कर दिया जायेगा. किसानों को भुगतान के लिए तत्काल 25 लाख रुपए सतबरवा पैक्स को राशि आवंटित की जा चुकी है.

इसे भी पढ़ें :Jharkhand : कृषि बैंक नहीं, 1000 लैम्पस पैक्स में कस्टम हायरिंग सेंटर खड़ा करेगी सरकार

उन्होंने कहा कि सभी कर्मी किसान हित में काम करेंगे. दलाल बिचौलिए धान क्रय केंद्र से दूर रहेंगे. पूरे जिले में 46 धान अधिप्राप्ति केंद्र खोले गये हैं.

बड़े किसानों को जो प्रश्रय देंगे और उन्हें सारी सरकारी सुविधाएं से वंचित किया जायेगा. छोटे किसानों का स्वागत है. 200 क्विंटल धान बेचने वाले किसानों की जांच की जा रही है.

इसे भी पढ़ें :कोरोना त्रासदी में भी देवघर, पलामू सहित 5 जिलों में DMFT का एक पाई भी खर्च नहीं कर सकी राज्य सरकार

किसान प्रमोद यादव, संजय यादव, विजय कुमार पाठक, धीरज कुमार, भोला मेहता, करमचंद साहू, आशीष कुमार सिन्हा द्वारा किए गए सवाल का जवाब देते हुए डीएसओ ने बताया कि धान में 17 प्रतिशत तक नमी मान्य होगी.

किसानों को चाहिये कि वे शत-प्रतिशत धान को सुखाकर पैक्स को दें, ताकि इन्हें परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े.

इसे भी पढ़ें :जेएसएसी संशोधित नियमावली पर हाईकोर्ट ने दी 23 दिसंबर की तारीख, सरकार से मांगा पक्ष

इस अवसर पर बैठक में डीसीओ अश्वनी ओझा, डीएओ अरुण कुमार, एमो रजनीकांत पांडे, विधायक प्रतिनिधि राणाप्रताप कुशवाहा, सांसद प्रतिनिधि मनीष कुमार, ब्रह्मदेव सिंह, वीरेंद्र साहू, मनदीप यादव, जवाहर, भोला उरांव, मुमताज अंसारी, रामप्रसाद मांझी, योगेंद्र राम राजेश प्रसाद, सिकंदर भुइयां समेत कई किसान मौजूद थे.

इसे भी पढ़ें :अल्पसंख्यक समुदाय के विद्यार्थियों के लिए साइकिल का लाभ लेने में जाति सर्टिफिकेट की बाध्यता नहीं, राज सिन्हा ने कहा- असंवैधानिक

Related Articles

Back to top button