Read Next
17/08/2026
Bihar News: लखीसराय के अशोकधाम मंदिर में भगदड़, 7 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल
20/11/2025
नीतीश कुमार ने 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, 26 मंत्रियों में तीन महिला और एक मुस्लिम चेहरा शामिल
20/11/2025
10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने का आज नया रिकार्ड बनाएंगे नीतीश कुमार, 20 मंत्री भी लेंगे शपथ
14/11/2025
बिहार चुनाव में एनडीए की बड़ी जीत, बिहार से दिल्ली तक जश्न
14/11/2025
Bihar Election Results 2025: मोकामा से अनंत सिंह की बड़ी जीत, 28 हजार वोटों से RJD प्रत्याशी को हराया
11/11/2025
बिहार विधानसभा चुनाव में दूसरे व अंतिम चरण और घाटशिला उपचुनाव के लिए मतदान शुरू
08/11/2025
सीतामढ़ी में चुनावी जनसभा में बोले पीएम मोदी, बिहार को कट्टा नहीं बल्कि कंप्यूटर चलाने वाले बच्चे चाहिए
06/11/2025
बिहार विधानसभा चुनाव में 64.46 प्रतिशत रिकॉर्ड वोटिंग, 11 नवम्बर को दूसरे चरण का मतदान
06/11/2025
बिहार विधानसभा चुनाव में पहले फेज की वोटिंग शुरू, 121 विधानसभा सीटों पर वोटिंग जारी
06/10/2025
बिहार में छह और 11 नवंबर को होंगे विधानसभा चुनाव, 14 को आएंगे नतीजे, 11 नवंबर को घाटशिला में उपचुनाव
Back to top button
Patna: बिहार में जद (यू) नीत राजग सरकार के एक मंत्री ने दावा किया है कि राजद नेता तेजस्वी यादव जिस हाईटेक, लग्जरी वोल्वो बस का इस्तेमाल राज्यव्यापी दौरा करने के लिए करने वाले हैं, उसका पंजीकरण गरीबी रेखा से नीचे का कार्ड (बीपीएल) रखने वाले एक व्यक्ति के नाम पर है.
इस मामले में जब तेजस्वी से सवाल पूछा गया तो उन्होंने सीधा जवाब नहीं देते हुए कहा कि लोग यह नहीं भूले हैं कि फिल्म अभिनेत्री सनी लियोन को कैसे परीक्षा में टॉप करा दिया गया था.
इसे भी पढ़ें- क्या राज्यसभा चुनाव में गड़बड़ी मामले में पूर्व सीएम रघुवर दास को बचाया गया! योगेंद्र साव को मैनेज करने का वीडियो हुआ था वायरल
नीरज कुमरा ने लगाया धोखाधड़ी का आरोप
राज्य सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री नीरज कुमार ने बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि तेजस्वी यादव अपने पिता के पदचिह्नों पर चलते हुए अब जमीन के बजाय हाईटेक बसों में निवेश करके ‘धोखाधड़ी’ कर रहे हैं.
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के वरिष्ठ प्रवक्ता कुमार ने कहा कि परिवहन विभाग के पास जो दस्तावेज उपलब्ध हैं वह यह दिखाता है कि लग्जरी बस एक बीपीएल कार्ड धारक व्यक्ति के नाम पर है. उन्होंने दावा किया कि हालांकि इसमें जो मोबाइल नंबर मालिक के रूप में दिया हुआ है, वह राजद के पूर्व विधायक का है.
इसे भी पढ़ें- #OathTakingCeremony: तीसरी बाद दिल्ली के CM बनेंगे केजरीवाल, उनके 6 मंत्री भी लेंगे पद व गोपनीयता की शपथ
क्या था तेजस्वी का जवाब
राजद सूत्रों के अनुसार इस बस का इस्तेमाल ‘बेरोजगारी यात्रा’ के लिए हो सकता है. इस यात्रा की शुरुआत 23 फरवरी से होने वाली है. हालांकि इस पर तेजस्वी से जब सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मंत्री सरकारी रिकॉर्ड का हवाला देते हैं जबकि सबको पता है कि बिहार में वह किस तरह से रखा जाता है, लोग यह भूले नहीं हैं कि उन्होंने सनी लियोन को परीक्षा में टॉप करा दिया था. पिछले साल फरवरी में लोक स्वास्थ्य इंजीनियरिंग विभाग की भर्ती परीक्षा में बॉलीवुड अभिनेत्री को टॉपर दिखाया गया था.