JharkhandPalamu

पलामू: नौ पशुओं के साथ एक 407 वाहन और चार मोटरसाइकिल जब्त

Palamu  : पशु तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एक बार फिर सतबरवा पुलिस को सफलता मिली है. पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई कर 9 मवेशियों को बरामद करने में सफलता प्राप्त की है. पुलिस ने एक 407 वाहन के अलावा चार मोटरसाइकिलें को भी जब्त किया है. बताते चलें कि गत 26 जुलाई को भी सतबरवा पुलिस द्वारा कार्रवाई कर आधा दर्जन मवेशियों को बरामद किया था. इस कार्रवाई के बाद पशु तस्करों में हड़कंप मच गया है.

इसे भी पढ़ें-विजय माल्या की लंदन स्थित कोठी में टॉयलेट सीट पर भी सोना चढ़ा है : रिपोर्ट

गुप्‍त सूचना के आधार पर की गयी कार्रवाई

सतबरवा के थाना प्रभारी नवीन प्रसाद ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी एनएच 39 डालटनगंज-रांची मुख्य पथ से मवेशियों को तस्करी कर ले जाने की तैयारी है. सूचना पर देर रात चेकिंग अभियान शुरू किया गया. अहले सुबह दुबियाखाड़ में कार्रवाई कर एक पिकअप (जेएच0एस6926) को रोका गया और जब उसकी तलाशी ली गयी तो उसमें नौ मवेशियों को ठूस कर रखा पाया गया. कुछ मवेशियों की स्थिति काफी चिंताजनक नजर आयी.

इसे भी पढ़ें-हिंदपीढ़ी पहुंचे बाबूलाल मरांडी, चिकनगुनिया-डेंगू से पीड़ित मरीजों से मिले

वाहन के चालक, मालिक समेत पांच लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

थाना प्रभारी ने जानकारी दी कि कार्रवाई के दौरान चार मोटरसाइकिलों को भी जब्त किया गया. हालांकि इस पर सवार मौके का फायदा उठाकर वहां से भाग निकले. मोटरसाइकिलों का उपयोग मवेशियों से भरे वाहनों को पार कराने में इस्तेमाल में लाया जाता था. इस सिलसिले में शनिवार को छानबीन के बाद झारखंड गोवंशीये पशु हत्या प्रतिषेध 2005 के तहत वाहन के चालक, मालिक सहित पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है. सूचना है कि चैनपुर के शाहपुर से मवेशियों को वाहन में लोड कर रांची की ओर ले जाया जा रहा था. थाना प्रभारी ने बताया कि सतबरवा के थाना बनने के बाद पशु क्रूरता अधिनियिम का यह पहला मामला दर्ज किया गया है.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

 

 

Related Articles

Back to top button