
Lohardaga: स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार की दिशा में सरकार चाहे जितने भी दावे कर ले पर हकीकत आज भी सरकार के दावों से जुदा है. इसका ताजा उदाहरण लोहरदगा में देखने को मिला. जहां एक विवश पिता अपने बच्चे को इलाज के बाद ठेले में ढोकर गांव की ओर ले जाने के लिए विवश हुआ. इस मामले में स्वास्थ्य विभाग अब भी सफाई दे रहा है.
इसे भी पढ़ें-एनआरसी लागू कराने के लिए सुप्रीम कोर्ट जाएगी झारखंड सरकार
फुटबॉल खेलने के दौरान टूटा था बच्चे का पैर
लोहरदगा में एक विवश पिता अपने बच्चे को इलाज के बाद ठेले में ढोकर गांव की ओर ले जाने के लिए विवश हुआ. इस मामले में स्वास्थ्य विभाग अब भी सफाई दे रहा है. लोहरदगा जिले के पेशरार प्रखंड अंतर्गत हेसाग पंचायत के खाम तोतरो गांव ने रहने वाले अमीन उरांव के पुत्र अमित उरांव (14 वर्ष) का विगत बुधवार को गांव में ही फुटबॉल खेलने के दौरान गिरने की वजह से पैर टूट गया था. जिसके बाद अमीन उरांव ने अपने पुत्र अमित उरांव को इलाज के लिए यात्री वाहन के सहारे इलाज के लिए लोहरदगा लेकर आया. जहां उसने अपने पुत्र को शहर के थाना रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया. अमित का प्लास्टर हुआ और इलाज भी. पैसे अपनी जेब से लगे. स्थिति साफ थी अस्पताल सरकारी नहीं, निजी था, तो पैसे तो लगने ही थे.
इसे भी पढ़ें-रघुवर नगर के तर्ज पर विकसित किये जायेंगे और नगर : सीएम
मुफ्त एंबुलेंस की नहीं थी जानकारी
अमीन को यह जानकारी भी नहीं कि सरकारी अस्पताल में जाने पर यह सब फ्री में हो जाता. शनिवार को अमीन अस्पताल से अपने पुत्र को डिस्चार्ज करा कर घर ले जा रहा था. इसके लिए अस्पताल के बाहर से उसने एक ठेला रिक्शा किराए पर लिया. जिसमें बेटे को लिटा कर ठेला रिक्शा धकेलते हुए अस्पताल से 5 किलोमीटर दूर छोटे यात्री वाहन पड़ाव तक ले गया. जहां फिर यात्री वाहन का इंतजार करने के बाद उसे यात्री वाहन मिला तो उसमें बैठा कर अपने पुत्र को गांव ले गया. सिविल सर्जन डॉक्टर पैट्रिक टेटे का कहना है कि निशुल्क एंबुलेंस की सेवा उपलब्ध है. लोगों को 108 नंबर डायल कर एंबुलेंस की सुविधा लेनी चाहिए. लोगों को जागरूक किया जा रहा है.
इसे भी पढ़ें-मसानजोर डैम विवाद : सरयू राय ने सीएम को लिखा पत्र, कहा- समाधान दुमका और वीरभूम स्तर पर संभव नहीं
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.




