JharkhandKodermaNEWSTOP SLIDER

कोडरमा में कोरोना ले रहा है विकराल रूप, एक सप्ताह में 117 कोरोना के नये मरीज

 

Koderma : जिले में 24 घंटे के अंदर कुल 14 कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. इनमें ट्रूनेट जांच में 5, आरटीपीसीआर जांच में 7 एवं एन्टी जेन जांच में 2 लोग शामिल हैं. जिले में अब एक्टिव मामलों की संख्या 119 पहुंच गयी है.

 

स्थिति हो रही है बेकाबू

जिले में लगातार कोरोना मरीज मिल रहे हैं. यहां स्थिति बेकाबू हो रही है, पर बाजार और आम लोगों पर ज्यादा असर नहीं दिख रहा है. पिछले एक सप्ताह में जिले में 117 मरीज मिले हैं. कुछ मरीजों के ठीक होने के बाद भी अब जिले में सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 119 हो गयी है. सप्ताह के शुरू में सोमवार को 12 मरीज पाए गए थे. मंगलवार को 12, बुधवार को 13 लोग कोरोना संक्रमित पाये गये थे. जबकि गुरुवार को 26 लोग, शुक्रवार को 22, शनिवार को 18 और रविवार को 14 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं.

 

इसे भी पढ़ें : हेमंत सरकार के दो सालः BJP ने आरोप पत्र जारी कर बताया झारखंड बेहाल

Related Articles

Back to top button