
Chakradharpur: पश्चिम सिंहभूम जिले के नक्सल प्रभावित मनोहरपुर प्रखंड के जराईकेला थाना क्षेत्र में नक्सलियों ने पोस्टरबाजी कर लोकसभा चुनाव का विरोध किया है. नक्सलियों के द्वारा रवांगदा, डोमलोई, पंचपाहिया, जराईकेला इलाके में कई जगहों पर पोस्टरबाजी की गयी है. मालूम रहे की जिले में सिंहभूम संसदीय सीट पर लोकसभा चुनाव की प्रक्रिया जारी है. प्रत्याशी नामांकन करने लगे हैं. 13 मई को मतदान होगा.



इसको लेकर लगातार पुलिस नक्सल प्रभावित इलाकों में लगातार सघन छापामारी अभियान चला रही है ताकि चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो. ऐसे माहौल में नक्सलियों की पोस्टरबाजी से इलाके में दहशत का माहौल है. पोस्टरबाजी से नक्सलियों का निशाना लोकसभा चुनाव को विफल करना लग रहा है. वहीं पुलिस ने पोस्टर को जब्त कर मामले की जांच में जुट गयी है. हालांकि जिस तरह पश्चिमी सिंहभूम जिले में पुलिस का मनोबल बढ़ा है, उससे नक्सली बेकफूट पर नजर आ रहे हैं. हाल ही के दिनों में पुलिस को नक्सलियों के विरुद्ध कई सफलता मिली है.




