ChaibasaJamshedpurJharkhand

CHAIBASA : नक्सलियों ने जमीन के अंदर छुपा रखा था बॉक्स, पुलिस ने ढ़ूढ़ निकाला, जानिए क्या मिला  

Chaibasa : पश्चिम सिंहभूम जिले के टोंटो थाना अंतर्गत कोल्हान रिजर्व वन क्षेत्र के हुसिपी गांव के पास घने जंगलों में सीआरपीएफ की 197 बटालियन एवं जिला पुलिस ने सर्च अभियान चलाया. इस दौरान जमीन के अंदर छुपा रखा एक बॉक्स बरामद किया गया. उसे खोलने पर साफ हो गया कि नक्सलियों ने बॉक्स छुपाकर रखा था. उस बॉक्स से नक्सलियों की वर्दी, प्रशिक्षण के लिए हाथ से लिखे नोट्स, प्रिंटेड नोट्स, ट्रैक सूट, टॉर्च, दवाईयां और चश्मे समेत अन्य सामान बरामद हुए.

चाईबासा जेल ब्रेक कांड का भी जिक्र

बरामद दस्तावेज में चाईबासा जेल ब्रेक कांड का भी जिक्र है. आशंका जताई जा रही है कि इस जगह नक्सल कैम्प चलाया जा रहा होगा. उसी के प्रशिक्षण को लेकर इन सामानों का उपयोग किया जा रहा होगा.

सर्च ऑपरेशन में ये थे शामिल

नक्सलियों के खिलाफ यह सर्च ऑपरेशन सीआरपीएफ-197 के द्वितीय कमान अधिकारी सह अभियान कमांडर परविंदर सिंह के नेतृत्व में चला. इसमें सीआरपीएफ-197 बटालियन की तीन अलग-अलग कंपनी के कमांडर, उप-कमांडेंट शंभू विश्वास, सहायक कमांडेंट सुरेन्द्र बेनीवाल एवं सहायक कमांडेंट नुपुर चक्रवर्ती समेत अन्य शामिल रहे.

इसे भी पढ़ें-Chaibasa : आदिवासी कल्याण बस ऑनर एसोसिएशन का गठन, ये चुने गये पदाध‍िकारी

Related Articles

Back to top button