HazaribaghJharkhand

केरेडारी के बारियातु से मुगल काल के सिक्के व आभूषण बरामद

Hazaribaug: हजारीबाग के केरेडारी प्रखंड के बारियातु गांव से पुलिस ने शुक्रवार को मुगल शासक शाहजहां काल के सिक्के और आभूषण बरामद किये है. जानकारी के अनुसार पुलिस ने गांव के कर्बला से एक छोटे घड़े में दफन 41 सिक्के और आधा दर्जन छोटे-बड़े आभूषण बरामद किये है.

इसे भी पढ़ें-चेक लेकर देते हैं कोई सामान, तो हो जायें सावधान

अंजुमन कमेटी ने कर्बला में दफन किये थे सिक्के

पुलिस को खबर मिली थी कि ग्रामीणों को मुगलकालीन सिक्के और आभूषण मिले हैं, इन सिक्कों को अंजुमन कमेटी ने गांव के कर्बला मैदान में घड़े में छिपाकर दफन कर दिया गया है. इसके बाद पुलिस ने कर्बला से सिक्कों और आभूषण को बरामद किया.

इसे भी पढ़ें- मुखिया से रिश्वत मांग बुरे फंसे राजनगर प्रखंड के इंजीनियर, लिपिक और पंचायत सेवक

सिक्कों में अरबी में लिखा है इस्लामी कलमा

ग्रामीणों की माने तो ये सिक्के और आभूषण गुरुवार की शाम ढेबातरी, सोतिया नाला से बरामद हुए थे. सिक्कों में एक ओर अरबी और फारसी लिपी में इस्लामी कलमा लिखा है. सिक्कों के दूसरी ओर बादशाह शाहजहां का नाम अंकित है. सिक्के चांदी के बताये जाते हैं. बरामद आभूषणों में कुंडल, पाजेब व अंगूठी शामिल है.

इसे भी पढ़ें-स्लॉटर हाउस में कटे मीट का इस्तेमाल करने पर किया जायेगा सम्मानित

चार साल पहले भी मिले थे सिक्के और आभूषण

ग्रामीणों ने बताया कि ऐसे ही आभूषण और सिक्के चार वर्ष पूर्व भी निकले थे. उन सिक्कों और आभूषणों को बारियातु गांव के श्यामल साव अपने घर ले गये थे. गांव वाले बताते हैं कि इसके बाद श्यामल साव के घर में अशांति फैल गई. परेशान होकर श्यामल साव ने सिक्कों और आभूषणों को जंगल में फेंक दिया. ग्रामीणों ने कई बार पुरातत्व विभाग से उक्त स्थल की खुलाई की मांग की थी. लेकिन ग्रामीणों की बातों को अनसुना कर दिया गया.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Related Articles

Back to top button