JharkhandLead NewsRanchi

लालू प्रसाद की इको-इसीजी रिपोर्ट नॉर्मल, डॉक्टरों ने कुछ दवाएं लिखीं

Ranchi : चारा घोटाला के दोषी लालू प्रसाद यादव की तबीयत खराब है. रिम्स के पेइंग वार्ड में इलाज के दौरान मंगलवार को डॉक्टरों के निर्देश पर उनका चेकअप किया गया है. जिसमें ईसीजी, इको जांच करने के बाद उनके दांतों का एक्स-रे किया गया. कड़ी सुरक्षा के बीच उनके सभी टेस्ट किये गये. उनका इलाज कर रहे डॉ विद्यापति ने बताया कि लालू यादव की जांच एक दिन पहले ही की जानी थी. लेकिन कोर्ट में सुनवाई की वजह से जांच 1 दिन बाद की गयी है.

दांत का एक्स-रे हुआ है जिसकी रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है. कुछ समस्याएं थीं जिनके लिए फिलहाल डॉक्टरों से डिस्कस करने के बाद उन्हें दवाएं दी गयी हैं.

इसे भी पढें:भाषा के बहाने झारखंड सरकार कर रही अल्पसंख्यक तुष्टिकरण : दीपक प्रकाश

किडनी की समस्या से जूझ रहे

लालू प्रसाद यादव किडनी की समस्या से जूझ रहे हैं. बीपी और शुगर भी उन्हें परेशान कर रहा है. सोमवार को सुनवाई से पहले भी उनकी तबीयत बिगड़ गयी थी. वहीं कोर्ट का फैसला आने के बाद उनका बीपी बढ़ गया था.

इसे भी पढें:24, 25 और 26 फरवरी को झारखंड में हो सकती है बारिश

Related Articles

Back to top button