ChaibasaJharkhand

डेरूंवा व पोसैता रेलवे स्टेशन के बीच नक्सलियों ने रेल पटरी उड़ायी, गीतांजली एक्सप्रेस को गोइलकेरा में रोका गया

उत्कल एक्सप्रेस के चालक ने गोइलकेरा स्टेशन मास्टर को दी लाल झंडा लिये लोगों के घूमने की सूचना, घटनास्थल से डेटोनेटर भी बरामद

Jamshedpur : चक्रधरपुर रेल मंडल के अंतर्गत पड़ने वाले हावड़ा-मुंबई मुख्य रेल मार्ग के डेरूवां व पोसैता रेलवे स्टेशन के बीच पड़नेवाले कारो नदी पुल के समीप अज्ञात नक्सलियों ने रेल पटरी को उड़ा दिया. इस कारण ट्रेनों का परिचालन सिंगल लाइन से कराने के लिए गीतांजली एक्सप्रेस को गोइलकेरा स्टेशन पर रोका गया है. इधर घटनास्थल से एक डेटोनेटर भी बरामद किये जाने की सूचना है. घटना देर शाम साढ़े सात बजे की बतायी जा रही है.  जानकारी मिली है कि शनिवार शाम करीब 7.30 बजे गोइलकेरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत पड़ने वाले डेरूवां व पोसैता स्टेशन के बीच पड़ने वाली कारो नदी के पहले कुछ लोग हाथ में लाल झंडा लेकर पैदल मार्च कर रहे थे. साथ ही वहां रेल पटरी को उड़ा दिया गया है. इधर डाउन लाइन पर आ रही उत्कल एक्सप्रेस के चालक ने गोईलकेरा स्टेशन के स्टेशन मास्टर को आकर सूचना दिया कि कुछ लोग लाल झंडा लेकर डेरूवां व पोसैता स्टेशन के बीच घूम रहे हैं. यह सूचना पाकर गोइलकेरा  के स्टेशन मास्टर ने एहतियात बरतते हुए हावड़ा से मुंबई जा रही गीतांजली एक्सप्रेस को गोइलकेरा स्टेशन पर रोक दिया है. गीतांजलि एक्सप्रेस को पार कराने के लिए एस्कार्ट ट्रेन की मांग की गयी है, ताकि स्पेशल एस्कार्ट के साथ ट्रेन को पार कराया जा सके. घटना की सूचना मिलने के बाद सुरक्षाकर्मी घटनास्थल की ओर रवाना होने की तैयारी में थे.

इसे भी पढ़ें – जयंती पर विशेष : जब 21 सितंबर 1931 को जी टाउन मैदान में हुआ था नेताजी पर जानलेवा हमला

 

Related Articles

Back to top button