JharkhandJharkhand StoryKhas-KhabarLead NewsRanchiTop Story

450-500 करोड़ में बनेगा सहजानंद चौक रातू रोड चौक होते हुए एसीबी ऑफिस तक फ्लाईओवर

Special correspondent
Ranchi:  पथ निर्माण विभाग ने सहजानंद चौक से रातू रोड चौराहा होते हुए एसीबी ऑफिस तक प्रस्तावित नए हरमू रोड फ्लाईओवर का निर्माण लगभग 450-500 करोड़ में कराने की तैयारी में है. पथ निर्माण विभाग ने इसके निर्माण के लिए सारी तैयारी पूरी कर लिया है. इस्टीमेटर तैयार किया जा रहा है. पहले के डीपीआर में संशोधन के बाद इस पर मंजूरी राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से ली जायेगी. प्रयास हो रहा है इसी माह में सारी प्रक्रिया पूरी कर स्वीकृति दी जाए. चार लेन वाले इस फ्लाईओवर निर्माण में जमीन का अधिग्रहण नहीं किया जायेगा. ऐसे में फ्लाईओवर निर्माण में कोई अड़चन नहीं आयेगी.
इसे भी पढ़ें: वायू प्रदूषण: झारखंड के प्रमुख शहरों की हवा सुधारने में खर्च किए जायेंगे 260 करोड़, रांची नगर निगम को मिला 25 करोड़

नहीं हटेंगे एक भी मकान,दुकान या धार्मिक स्थल: पथ निर्माण सचिव

पथ निर्माण विभाग के सचिव सुनील कुमार ने बताया कि प्रस्तावित नए फ्लाईओवर निर्माण के कारण कोई मकान, दुकान या धार्मिक स्थल को नहीं हटाया जायेगा यानी कोई तोड़फोड़ नही की जाएगी. फ्लाईओवर का निर्माण सहजानंद चौक से रातू रोड चौक के पहले तक किया जायेगा.

वर्ल्ड क्लास स्तर का होगा फ्लाईओवर

इंजीनियरों ने बताया कि गर्वनर हाउस की तरफ भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, एसीबी ऑफिस के समीप से फ्लाईओवर में वाहनों के चढ़ने के लिए दो लेन फ्लाईओवर बनेगा जो उपर में रातू रोड चौक से पार होकर चार लेन का हो जायेगा. वहीं, सहजानंद चौक से भी बांयी ओर से दो लेन रोड उठेगा और फ्लाईओवर में जुड़ेगा. यह फ्लाईओवर सहजनंद चौक से आगे चार लेन होगा और हरमू रोड के गोशाला के समीप एक तरफ से दो लेन होकर उतरेगा, बाकी दो लेन एक तरफ से एसीबी ऑफिस से आएगा. बता दें कि पूर्व मे करीब 850 करोड़ की लागत से डबल डेकर फ्लाईओवर बनाने के लिए डीपीआर तैयार कराया गया था। लेकिन इसमें लागत व पुल के डिजाइन संबंधी कई अन्य मसले आ रहे थे, अब इसे फोरलेन फ्लाईओवर बनाने का निर्णय हुआ है.

रातू रोड एलिवेटेड कॉरिडोर से 13 मीटर उंचा होगा

एनएचएआई के द्वारा बनाये जा रहे रातू रोड एलिवेटेड कॉरिडोर के चलते हरमू रोड फ्लाईओवर निर्माण में अब कोई परेशानी नहीं होगी. इंजीनियरों ने इसका हल निकाल लिया है. मिली जानकारी के अनुसार अब रातू रोड चौराहा के पास हरमू रोड का फ्लाईओवर एक तरफ से दो लेन उठेगा जो रातू रोड एलिवेटेड कॉरिडोर से 13 मीटर उपर होगा यानि लगभग 40 फीट उंचाई से ही वाहन निकल जायेंगे. ऐसे में रातू रोड चौक पर अब कोई इस जंक्शन की जरूरत नहीं पड़ेगी.

पथ निर्माण सचिव ने किया निरीक्षण

पथ निर्माण सचिव सुनील कुमार ने इस फ्लाईओवर निर्माण के लिए शुक्रवार को निरीक्षण किया था. सहजानंद चौक से रातू रोड तक पैदल ही इंजीनियरों की टीम के साथ उन्होंने फ्लाईओवर संबंधी सारी जानकारी ली थी. इस दौरान पथ निर्माण सचिव के साथ निरीक्षण के दौरान अभियंता प्रमुख अरविंद पांडेय, मुख्य अभियंता सीडीओ के के लाल, मुख्य अभियंता यातायात राजेश सिंह, मुख्य अभियंता एनएच डब्लू क्यू फरीदी और विभाग के संयुक्त सचिव विजय गुप्ता व SHAJ से अविनाश कुमार दीपक प्रमुख रूप से मौजूद थे. इस दौरान सचिव ने आधुनिक तकनीक से फ्लाईओवर को बनाने का निर्णय लिए जाने की बात कही. उन्होंने कहा कि कई जगह स्टील के पीलर बनेंगे जिसकी वजह से जगह कम यूज होगी. इसके अलावा ध्वनि प्रदूषण को कम करने के लिए कई जगहों में साउंड बैरियर भी लगाया जाएगा. सचिव ने उम्मीद जताई कि इस नए फ्लाईओवर से हरमू से रातू रोड जाने वाले लोगों को आए दिन लगने वाले जाम से मुक्ति मिलेगी. सचिव ने इंजीनियरों को अविलंब योजना को धरातल पर लाने की दिशा में निर्देश दिए हैं.

रांची में बनेंगे कई और सड़क व फ्लाईओवर

पथ निर्माण सचिव ने बताया कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर रांची में सड़कों व फ्लाईओवर निर्माण की योजना तैयार की जा रही है. जल्द ही शहर में कई और फ्लाईओवर व फोरलेन रोड बनाने की योजना ली जायेगी.

Related Articles

Back to top button