DhanbadSports

धनबाद : खिलाड़ियों को बाघमारा डीएसपी निशा मुर्मू ने किया सम्मानित, कहा- झारखंड के खिलाड़ी आज किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं

Katras: झारखंड फुटबॉल एकेडमी क्लब धनबाद के द्वारा शनिवार को भारतीय क्लब कतरास में खिलाड़ियों के सम्मान में एक समारोह आयोजित किया गया. समारोह को संबोधित करते हुए बाघमारा के डीएसपी निशा मुर्मू ने कहा कि झारखंड प्रदेश खेलकूद के मामले में काफी तरक्की कर रहा है. ऐसे में झारखंड फुटबॉल एकेडमी क्लब कतरास द्वारा खिलाड़ियों का सम्मान करना बहुत गर्व की बात है. झारखंड के खिलाड़ी आज किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है.
इसे भी पढ़ें: Dhanbad: DGMS महानिदेशक ने कहा- कभी भी बंद किया जा सकता है धनबाद-चन्द्रपुरा रेल लाइन

बाघमारा डीएसपी निशा मुर्मू ने खिलाड़ियों को हर संभव सहयोग देने की बात कही. कार्यक्रम समापन के पूर्व इप्टा कलाकार विष्णु कुमार ने हम होंगे कामयाब… गीत गाकर लोगों को मंत्र मुक्त कर दिया. मौके पर विश्वनाथ कुंडू सहायक कोच, विनोद यादव, चैताली कुंडू, निमाई मुखर्जी, प्रभात मिश्रा, सुभाष वासन, मनबोध स्वर्णकार, रविंद्र कुमार, विजन आदि उपस्थित थे.

Related Articles

Back to top button