
Giridih: गिरिडीह के पारसनाथ क्षेत्र में नक्सलियों ने हमला कर एक बार फिर से अपनी उपस्थिति दर्ज करायी है. नक्सलियों ने शनिवार देर रात मधुबन थाना क्षेत्र के पारसनाथ में जैन संस्था के भवन में ब्लास्ट किया. बलास्ट में भवन की दीवार टूट गयी. भवन का नाम सौरभाचंल है जहां ब्लास्ट किया गया है.
इसे भी पढ़ें- भारत दौरे से पहले ट्रंप का बाहुबली अवतार, कहा- वहां दोस्तों से मिलने के लिए उत्साहित
क्षेत्र में डर का माहौल
बताया जा रहा है कि यह भवन मधुबन थाना से मात्र 150 मिटर की दूरी पर स्थित है. इसके बावजूद नक्सली यहां बलास्ट कर आराम से निकल गये. वहीं इस घटना की वजह से स्थानीय लोगों में डर है.

लोगों ने बताया कि ब्लास्ट इतनी जोर का था कि पूरा मधुबन क्षेत्र इससे थर्रा गया. वहीं मौके पर पहुंची पुलिस फिलाहाल पूरे मामले की जांच में जुटी है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही घटना के पीछे का कारण पता लगा लिया जायेगा.
इसे भी पढ़ें- #WarisPathan के भड़काऊ बयान को कन्हैया कुमार ने बताया गलत, कहा- धार्मिक और कट्टर होने में अंतर
जांच में जुटी पुलिस
घटना की जानकारी मिलते ही मधुबन थाना पुलिस समते सीआरपीएफ की टीम देरा रात घटनास्थल पर पहुंची और वहां का जायजा लिया. घटना को लेकर गिरिडीह एसपी सुरेंद्र झा ने कहा कि ब्लाटिंग की घटा के पीछे का कारण कुछ और भी हो सकता है क्योंकि जिस जमीन पर जैन भवन सौरभांचल का निर्माण किया जा रहा है उसे लेकर भी विवाद चल रहा है. इस मामले पर भी पुलिस नजर बनाये हुए है. फिलहाल इस घटना के पीछे नक्सलियों के हाथ होने की बात नहीं कही जा सकती है.
वहीं गिरिडीह एएसपी दीपक कुमार भी मामले की जानकारी पर पुलिस जवानों के साथ रविवार सुबह मौके पर पहुंचे और पूरी घटना की जानकारी ली. फिलहाल घटना के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है. वहीं सूत्रों के मुताबिक भवन को ब्लास्ट कर उड़ाने का एक कारण इलाके के भू-माफियाओं मे दहशत पैदा करना बताया जा रहा हैं. हालांकि पूरे मामले की जांच के बाद ही घटना के पीछे का असली कारण पता चल सकेगा.




