
Palamu: पलामू जिला मुख्यालय मेदिनीनगर के शहर थाना क्षेत्र में चल रहे अवैध जुआ और सट्टेबाजी के धंधे में संलिप्त चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. साथ ही अवैध जुआ और सट्टा पर नकेल नहीं कसने के आरोप में टीओपी वन के प्रभारी सहायक अवर निरीक्षक कुमार नीरज को निलंबित कर दिया गया है.
गिरफ्तार आरोपियों में कन्नीराम चैक निवासी गौतम कुमार (30 वर्ष), कुंड मुहल्ला निवासी हदु खलीफा (62 वर्ष) उसी मुहल्ले के मुखर्जी नगर मार्केट निवासी अजय कुमार अग्रवाल (54 वर्ष) एवं पनेरीगली निवासी ओम प्रकाश अग्रवाल (65 वर्ष) शामिल है.
इसे भी पढ़ें :BIG BREAKING: सरकार गिराने की साजिश में पुलिस ने जिन्हें गिरफ्तार किया, उनमें एक सब्जी बेचता है, दूसरा दिहाड़ी मजदूर!
जिले के पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि योगदान देने के बाद से गोपनीय सूचना मिल रही थी कि मेदिनीनगर शहरी क्षेत्र में कुछ जगहों पर सट्टेबाजी एवं जुआ का खेल चल रहा है.
इस मामले में सभी टीओपी प्रभारियों को बुलाकर हिदायत दी गयी थी कि वे अपने-अपने क्षेत्र में अवैध धंधे पर नकेल कसे. बावजूद गोपनीय सूचना मिली कि टीओपी-1 क्षेत्र में कुछ जगहों पर अवैध सट्टेबाजी और जुआ का खेल चल रहा है.
इसे भी पढ़ें :पड़तालः झारखंड के मनरेगा रोजगार में आदिवासी-दलित मजदूरों का हिस्सा 51 से गिरकर 30 फीसदी पर क्यों पहुंचा?
मामले में कार्रवाई के लिए गोपनीय ढंग से छापामारी दल का गठन किया. पुलिस अवर निरीक्षक अमित कुमार सिंह एवं सुधीर कुमार के द्वारा कार्रवाई की गयी. इस दौरान चार सट्टेबाज पकड़े गए, जिसमें तीन की उम्र 50 वर्ष से अधिक है.
एसपी ने कहा कि अवैध जुआ, सट्टा पर नकेल न कसने की लापरवाही में, आदेश नहीं माने एवं संदिग्ध आचरण के कारण स.अ.नि. टीओपी-1 प्रभारी कुमार नीरज को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया.
इसे भी पढ़ें :विधायकों की खरीद-फरोख्तः निशिकांत ने ली चुटकी, कहा- सीएम ने विधायकों की बकरे से भी कम कीमत लगायी




