JharkhandKoderma

किसके सिर होगा कोडरमा का ताज, उल्टी गिनती के कुछ घंटे हैं शेष

Koderma: 19 कोडरमा विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद सभी 13 प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद है. इनकी किस्मत का ताला 23 नवंबर को सुबह 8 बजे के बाद से खुलने लगेगा. किसके सिर होगा कोडरमा का ताज, कौन होगा विनर और और कौन होगा रनर, उसको लेकर धुंध बरकरार है. वहीं प्रत्याशियों के भाग्य की उल्टी गिनती के कुछ घंटे शेष रह गए है. यहां कोई बता रहा फिर खिलेगा कमल तो कोई बता रहा लालटेन जलेगा तो कोई निर्दलीय की बता रहा जीत. बहरहाल लोगों को 23 नवंबर का इंतजार है.

चाय की चुस्कियों व सोशल मीडिया प्लेटफार्म में भी जंग

चाय की दुकानों में चाय की चुस्कियों के बीच चुनाव के रिजल्ट को लेकर जीत हार पर मानो जंग छिड़ी दिखाई पड़ रही है. वहीं चुनावी रिजल्ट को लेकर लोग सोशल मीडिया प्लेटफार्म में भी जंग छिड़ गई है. एक ओर भाजपा समर्थक पीएम मोदी के नेतृत्व में बटेंगे तो कटेंगे, गो- गो दीदी योजना डबल इंजन की सरकार बनाने के लिए भाजपा प्रत्याशी डॉ नीरा यादव फिर से रिकार्ड मतो से जीत कर हैट्रिक मारने की बात कह रहे हैं. इंडिया महागठबंधन से जुड़े विभिन्न दलों के नेताओं व राजद समर्थको ने 200 यूनिट फ्री बिजली, मईयां सम्मान योजना आदि के बल पर राजद के सुभाष यादव के जीतने की बात कह रहे तो वहीं निर्दलीय शालिनी गुप्ता के समर्थक बदलाव के नाम पर, रोजी रोजगार पर कोई रुचि नही रखने आदि के सवालों के बीच परिवर्तन की बात कह बड़ी जीत मान रहे हैं.

राजनीतिक विश्लेषक भी नहीं लगा पा रहे सही अनुमान

कोडरमा की राजनीति में यह पहली बार देखने को मिल रहा कि चुनाव खत्म होने के बाद भी विश्लेषक नहीं बता पा रहे हैं कि किसकी जीत होगी और लड़ाई किनके बीच है. कोडरमा चुनाव के बाद मतगणना के दिन यानी 23 नवंबर को दो प्रमुख दलों यथा भाजपा, राजद व निर्दलीय शालिनी गुप्ता के समर्थक अपनी -अपनी जीत मान विजय जुलूस तक की तैयारी कर रहे हैं ताकि जीत के बाद जश्न मनाया जाय.

सुरक्षा और व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान

मतगणना स्थल पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती और सीसीटीवी कैमरों की निगरानी सुनिश्चित की गई है. कर्मचारियों को विशेष प्रशिक्षण दिया गया है ताकि प्रक्रिया पारदर्शी और त्रुटिहीन रहे. प्रत्याशियों और उनके अधिकृत एजेंटों को नियमों का पालन करने की हिदायत दी गई है. मतगणना स्थल के आसपास पार्किंग और यातायात व्यवस्था के लिए योजना बनाई गयी है. पुलिसकर्मियों की मदद से ट्रैफिक नियंत्रण सुनिश्चित किया गया है ताकि कोई अव्यवस्था न हो. कोडरमा में 429 मतदान केंद्रों के लिए 20 टेबल बनाए गए हैं, वहीं पोस्टल बैलेट की गिनती के लिए 6 टेबल लगाए गए हैं. यहां कुल 22 राउंड में गिनती होगी.

एसपी ने लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा

कोडरमा एसपी अनुदीप सिंह ने गुरुवार को मतगणना स्थल का निरीक्षण कर पूरे इलाके का सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और पुलिस कर्मियों को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिया. इस दौरान एसडीओ रिया सिंह, एसडीपीओ अनिल कुमार, डीएसपी कोडरमा थाना प्रभारी सुजीत कुमार समेत अन्य लोग मौजूद रहे.

Related Articles

Back to top button