JharkhandLead NewsRanchi

राष्ट्रीय खेल घोटाला: जांच के लिए पटना CBI की टीम पहुंची रांची, FIR दर्ज करने में जुटी

Ranchi: 34वें राष्ट्रीय खेल घोटाले की जांच के लिए पटना सीबीआइ की टीम रांची पहुंचकर प्राथमिकी दर्ज करने में जुट गयी है. झारखंड हाई कोर्ट ने हाल ही में सीबीआइ को इस घोटाले की जांच का आदेश दिया है. सीबीआइ की टीम एसीबी से संबंधित दस्तावेज का अध्ययन कर पूरे मामले में प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान शुरू करेगी. गौरतलब हो कि 34वें राष्ट्रीय खेल घोटाले को लेकर एसीबी वर्ष 2010 में कांड संख्या 49/10 दर्ज किया था. एसीबी अबतक केस की जांच पूरी नहीं कर सकी.

हाई कोर्ट ने सीबीआइ को पूरे मामले की जांच का आदेश से संबंधित आदेश की कापी सीबीआइ मुख्यालय को भेजी थी. बता दें कि 34वां राष्ट्रीय खेल घोटाला 28 करोड़ 38 लाख रुपये की है. इसमें एसीबी ने राष्ट्रीय खेल आयोजन समिति के कार्यकारी अध्यक्ष आरके आनंद, एसएम हाशमी व पीसी मिश्रा सहित अन्य को नामजद आरोपित बनाया था. सीबीआई जांच में कई अन्य नाम भी जुड़ सकते हैं.

इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर: दिव्यांगता UDID कार्ड निर्गत करने को लेकर उपायुक्त ने दिये निर्देश

Related Articles

Back to top button