
Bundu: सिल्ली पुलिस ने अफीम की खेती करने वाले तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने थाना क्षेत्र के बसंतपुर गांव में अभियान चला कर लगभग 10 एकड़ भूमि में लगाई गई अफीम की खेती को नष्ट कर दिया. पुलिस के द्वारा अफीम की खेती में शामिल लोगों की पहचान करने का भी प्रयास किया जा रहा है. थाना प्रभारी दिनेश ठाकुर ने बताया कि तस्करों के खिलाफ पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है
गुप्त सूचना मिली थी कि सिल्ली थाना क्षेत्र के बसंतपुर गांव के पास नदी तट से सटे भूमि में बड़े पैमाने पर अफीम की खेती की जा रही है. सूचना के बाद थाना प्रभारी दिनेश ठाकुर के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने सर्च अभियान चलाया और लगभग 10 एकड़ भूमि में लगाई गई अफीम की खेती को नष्ट कर दिया. इस दौरान पुलिस ने खेत में ट्रैक्टर चला कर फसल को पूरी तरह खत्म कर दिया. अफीम की खेती में शामिल अपराधियों को चिन्हित करने और उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने प्रयास आरंभ कर दिया है.
दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने बताया कि रांची जिले में अफीम की खेती के खिलाफ ड्रोन और सैटेलाइट की मदद ली जा रही है. ड्रोन के माध्यम से अफीम की खेती की तलाश जारी है.




