JharkhandLead NewsNEWSRanchi

Jharkhand : 16 नवंबर से पुलिसकर्मियों को शीतकालीन वर्दी पहनने का आदेश

Ranchi : पुलिस की सभी इकाइयों में पदस्थ पुलिस अधिकारी और कर्मचारी 16 नवंबर से शीतकालीन वर्दी पहनकर ड्यूटी करते नजर आएंगे. इस संबंध में डीजीपी नीरज सिन्हा के आदेश पर आईजी प्रोविजन ने प्रदेश के सभी पुलिस इकाइयों को निर्देश जारी किए हैं. बता दें कि हर साल सर्दियों का मौसम प्रारंभ होते ही पुलिस अधिकारी, कर्मचारी शीतकालीन वर्दी (बंद आस्तीन ) पहनते हैं. यह वर्दी मार्च महीने तक पहनी जाती है. चूंकि इस साल सर्दियों का मौसम प्रारंभ हो चुका है. इसलिए पुलिस मुख्यालय द्वारा 16 नवंबर से झारखंड पुलिस के अधिकारी, कर्मचारियों को शीतकाल की अवधि में शीतकालीन वर्दी पहनने के निर्देश दिए गए हैं. जो 15 मार्च तक पहनेंगे.

इसे भी पढ़ें: खेलगांव में सड़क हादसा, तीन गाड़ियां आपस में भिड़ीं, चार घायल

Related Articles

Back to top button