Lead NewsNationalNEWS

National Corona Update: केरल व कर्नाटक की विस्फोटक स्थित से तीसरी लहर की आशंका बढ़ी

New Delhi: देश में केरल व कर्नाटक में कोरोना की विस्फोटक स्थिति की वजह से तीसरी लहर की आशंका बढ़ गई है.  केरल में एक दिन में 22 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं. वहीं कर्नाटक में भी 24 घंटे में कोरोना वायरस के 20 हजार से ज्यादा केस सामने आए हैं. गुरुवार को 24 घंटे में 44,230 कोरोना संक्रमित पाये गये. जाहिर है अधिकांश संख्या केरल व कर्नाटक से ही है. केरल में लगातार तीसरा दिन है जब बीस हजार के करीब नये संक्रमित मिले हैं.

इसे भी पढ़ेंःJharkhand Corona Update: नये संक्रमितों की संख्या में उतार-चढ़ाव जारी, सक्रिय मामलों में कमी

गुरुवार को 24 घंटों में 42,360 लोग कोरोना से रिकवर हुए हैं. इसके साथ ही एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 4,05,155 हो गई है। कुल केसों के मुकाबले अब देश में सक्रिय मामले 1.28 फीसदी हो गए हैं. हालांकि अब भी डेली और वीकली पॉजिटिविटी रेट 5 फीसदी से कम पर बना हुआ है. मालूम हो कि देश रोजाना सक्रिय मरीजों की संख्या गिरकर 29000 तक पहुंच गई थी. यह लगातार तीसरा दिन है, जब देश में कोरोना के नए मामले 40,000 से ज्यादा मिले हैं और आज सबसे अधिक 44 हजार केस पाए गए हैं.

Related Articles

Back to top button