JamshedpurJharkhandJharkhand Panchayat

Jharkhand Panchayat Chunav : पटमदा और बोड़ाम पंचायत में चुनावी सरगर्मी हुयी तेज, मुखिया पद पर नामांकन करनेवालों का लगा रहा तांता, देखें तस्‍वीरें

Jamshedpur : पूर्वी सिंहभूम जिले के पटमदा और बोड़ाम प्रखंड में पंचायत चुनाव की सरगर्मी दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है. सोमवार की सुबह ग्यारह बजे से अपहराह्न तीन बजे तक दोनों प्रखंडों के अंचल कार्यालय पहुंचकर मुखिया पद पर नामांकन करनेवालों का तांता लगा रहा. इस दौरान गाजे-बाजे के साथ नामांकन का पर्चा दाखिल वाले समर्थकों के साथ कार्यालय पहुंचे. इन सबों का उत्साह देखते ही बन रहा था.

इस दौरान पटमदा पंचायत की निवर्तमान मुखिया सरला वाला सिंह के पुत्र परमेश्वर सिंह ने मुखिया पद के लिये नामांकन किया. वहीं, बांगुड़दा पंचायत से मुखिया प्रत्याशी के रुप में कल्याणी सिंह, जोड़सा पंचायत से मुखिया प्रत्याशी के लिये करुणा सिंह ने भी मुखिया पद के लिये नामांकन किया. वह छात्र नेता जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज के पूर्व अध्यक्ष सह तुंगबुरू गांव निवासी रवींद्र सिंह की पत्नी है. उनके अलावा बोड़ाम से पटमदा ग्राम पंचायत से 2010 में मुखिया बनने के बाद जिले में पहला पुरस्कार हासिल करने वाले विजय कुमार सिंह ने भी मुखिया पद के लिये निर्वाची पदाधिकारी चंद्रशेखर तिवारी के पास अपना नामांकन दाखिल किया.

लक्ष्‍मी बेसरा ने भी भरा पर्चा


उसके अलावा बोड़ाम प्रखंड के कुमीर पंचायत से कांकीडीह निवासी छऊ कलाकार विजय कुमार टुडू और बोड़ाम के जोड़सा पंचायत के बिरखाम से निर्विरोध वार्ड सदस्य रह चुकी लक्ष्मी बेसरा ने भी जोड़सा पंचायत से मुखिया पद के लिये नामांकन का पर्चा दाखिल किया. इससे पहले सभी चुनावी मैदान में उतरनेवाले सभी प्रत्याशियों ने क्षेत्र की जनता का आर्शीवाद लेते हुये जनहित में किये गये अपने कार्यों को गिनाते हुये चुनावी जीत का भरोसा भी जताया. साथ ही, मौका मिलने पर जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने का भी दावा किया.

Related Articles

Back to top button