
Jamshedpur : पूर्वी सिंहभूम एवं सरायकेला-खरसावां जिले में नाबार्ड की ओर से अनुदान पोषित विभिन्न परियोजनाओं के प्रगति का जायजा नाबार्ड क्षेत्रीय कार्यालय रांची के महाप्रबंधक ने सुब्रत कुमार नंदा ने लिया. मौके पर नाबार्ड की ओर से गठित किसान उत्पादक संगठन पटमदा प्रोग्रेसीव एग्रो प्रोडूसर कंपनी लिमिटेड और झारखण्ड की एग्री एक्सपोर्ट कंपनी ऑल सीजन फार्म फ्रेश के बीच कृषि उत्पाद के मार्केटिंग के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर किया गया. नाबार्ड की ओर से पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां जिले में जलच्छाजन, एफएसपीएफ, आरईपीएफ, एफपीओ, आईडब्ल्यूएमएस, एलईडीपी, एमईडीपी, कौशल विकास परियोजना का वित्त पोषण किया जा रहा है.
इसे भी पढ़ें- लगातार 10वीं बार पार्टी सुप्रीमो बने शिबू सोरेन, हेमंत सर्वसम्मति से कार्यकारी अध्यक्ष चुने गये




