JharkhandLead NewsRanchi

राज्य में पौधों की 316 नर्सरी की जा रही तैयार, महिलाओं को मिलेगा रोजगार

  • दीदी बगिया योजना से फलदार व इमारती लकड़ी के पौधे लगाये जायेंगे
  • ग्रामीण विकास विभाग में 403 योजनाओं का प्रस्ताव आया

Ranchi : झारखंड की महिलाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए शुरू की गयी दीदी बगिया योजना से स्वीकृत योजनाओं में 77 फीसदी पर काम प्रारंभ हो गया है. कोरोना काल की दूसरी लहर में शुरू की गयी दीदी बगिया योजना से अब तक राज्य में 403 योजनाओं का प्रस्ताव आया है, जिनमें से अभी तक 316 पर काम प्रारंभ कर दिया गया है.

वहीं, 20 योजनाओं की स्वीकृति के लिए प्रस्ताव दिया गया है, पर अभी तक मंजूर नहीं हुई है. इसके अलावा स्वीकृत 37 योजनाओं पर काम प्रारंभ नहीं हुआ है. ग्रामीण विकास सचिव मनीष रंजन ने दीदी बगिया योजना की समीक्षा की है.

सभी जिलों के उपविकास आयुक्तों को कहा है कि इस महत्वकांक्षी योजना के क्रियान्वयन में तेजी लायें और अधिक से अधिक योजनाएं लें. बता दें कि महिलाओं को रोजगार देने में अहम भूमिका निभाने में दीदी बगिया योजना को काफी उपयोगी माना जा रहा है.

इसे भी पढ़ें –लद्दाख के गांव में घुसे चीनी सैनिक, झंडे-बैनर दिखाये

इस योजना के तहत झारखंड के अंदर ऐसी नर्सरी तैयार करना है जहां फलदार से लेकर इमारती लकड़ी के पौधे मौजूद हों.

इस योजना से राज्यभर में अभी 400 महिला स्वयं सहायता समूह को जोड़ दिया गया है. राज्य में सबसे अधिक दीदी बगिया की योजना पलामू में 41 ली गयी है, रांची में 21 है.

इसे भी पढ़ें –प्रधानमंत्री की दी हुई हर जिम्मेदारी महत्वपूर्णः अश्विनी चौबे

इन जिलों में इतनी योजनाएं ली गयीं

  • पलामू-41
  • खूंटी-24
  • गिरिडीह-23
  • पाकुड़-12
  • प.सिंहभूम-28
  • दुमका-15
  • देवघर-15
  • चतरा-21
  • कोडरमा-15
  • गुमला-16
  • गोड्डा-11
  • बोकारो-20
  • पूर्वी सिंहभूम-18
  • रांची-21
  • हजारीबाग-17
  • सरायकेला-खरसावां-27
  • लोहरदगा-7
  • रामगढ़-9
  • साहेबगंज-11
  • सिमडेगा-10
  • गढ़वा-15
  • धनबाद-10
  • जामताड़ा-7
  • लातेहार-10

इसे भी पढ़ें –RIMS: सेकेंड वेव में खरीदे गये ट्रॉली और बेड होने लगे बर्बाद

Related Articles

Back to top button