DhanbadJharkhand

झरिया का भूतगढ़िया मोड़ बना मौत का सफर, एक ही जगह 12 घंटे में दो सड़क हादसे

Jhariya/Dhanbad : झरिया में रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है. देर रात जहां बोर्रागढ़  इलाके में हाईवा की चपेट में आने से एक मोटरसाइकिल सवार की मौत हो गयी. तो दूसरी ओर  12 घंटे के बाद फिर से इसी थाना क्षेत्र के भूतगढ़िया मोड़ पर भीषण हादसा हुआ. हालांकि सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार दो युवक बाल-बाल बच गये.

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि झरिया इलाके के शिमला बहाल बस्ती के रहने वाले मोहम्मद इसराफिल और मोहम्मद फिरोज हर दिन की तरह बोकारो के चंदनकीयारी जा रहे थे. चंदनकीयारी में ही उनकी कपड़े की दुकान है. इसी दौरान भूतगढ़िया मोड़ के अंबेडकर चौक के पास पहुंचते ही ट्रक की चपेट में उनकी बाइक आ गयी और लगभग 50 मीटर तक इनकी बाइक को ट्रक घसीटता हुआ चला गया.

इसे भी पढ़ें – बढ़ सकती है सीएम रघुवर दास की मुश्किलें, हाईकोर्ट ने मैनहर्ट मामले में कहा – निगरानी आयुक्त…

ट्रक चालक भागने में सफल रहा

इसे देखकर आसपास के लोगों ने जब चिल्लाना शुरू किया, तब जाकर चालक ने ट्रक को रोका. इसके बाद दोनों युवक ट्रक से बाहर निकले. दोनों युवकों को सिर्फ हल्की चोट आयी है. वहीं ट्रक चालक मौके की नजाकत को देखते हुए भागने में सफल रहा. लेकिन इस घटना के घंटों बाद भी पुलिस प्रशासन के कोई बड़े अधिकारी घटनास्थल पर नहीं पहुचें. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने मांग की है कि, इस रास्ते में सीमेंट गोदाम सरकारी जमीन पर गलत तरीके से खोला गया है. ये रास्ता स्कूल और घनी आबादी वाला क्षेत्र भी है. ऐसे में स रास्ते से कई बार 100-200 गाड़ियां प्रतिदिन गुजरती हैं. जो किसी दुर्घटना को आमंत्रण देता है. साथ ही लोगों ने कहा कि प्रशासन को इसपर जल्दी ही कोई पहल करनी चाहिये.

इसे भी पढ़ें – दुर्गा पूजा और दीवाली का अर्थशास्त्र, बूम पर रहेगा बाजार, बोनस से आयेंगे 2000 करोड़

मालूम हो कि इससे पहले देर रात इसी जगह पर सड़क हादसे में बीसीसीएल के रिटायर कर्मी इजहार अंसारी की सड़क हादसे में मौत हो गयी. इजहार अंसारी की घर जाने के दौरान हाईवा की चपेट में आने से घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई.

 

Related Articles

Back to top button