Bihar

मुजफ्फरपुर : RJD नेता तेजस्वी के लापता होने के लगे पोस्टर, खोजने वाले को 5100 का इनाम

Muzaffarpur : उत्तरी बिहार के मुजफ्फरपुर शहर में एक पोस्टर लगा है. जिसमें ‘‘लापता’’ राजद नेता तेजस्वी यादव को खोज निकालने वाले व्यक्ति को 5100 रुपये का इनाम देने की घोषणा की गई है.

तेजस्वी लोकसभा चुनावों में पार्टी की हार के बाद से सार्वजनिक रूप से नजर नहीं आए हैं. उन्होंने ना तो पार्टी के किसी कार्यक्रम में हिस्सा लिया है और ना हार के बाद किसी तरह की कोई बयानबाजी की है.

क्या है पोस्टर में

एक स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता तमन्ना हाशमी ने विशाल पोस्टर लगवाकर इस पर शीर्षक लिखा है लापता, लापता, लापता.

इस पोस्टर पर नीचे लिखा है कि जो कोई विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव को वापस लेकर आएगा उसे 5100 रुपये का इनाम मिलेगा. सबसे नीचे लिखा है कि वह लोकसभा चुनावों के नतीजों के बाद से लापता हैं.

तेजप्रताप को मिल रहा फायदा

उल्लेखनीय है कि इस बात का पूरा फायदा तेजप्रताप को मिल रहा है. लालू यादव के बड़े बेटे इस दौरान विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हो अपनी राजनीति चमकाने में लगे हैं. तेजस्वी के इस तरह से अज्ञातवास पर होने के बाद पूरी पार्टी की कमान तेजप्रताप ने थाम रखी है.

चाहे वो पार्टी का कोई कार्यक्रम हो या फिर पिता लालू यादव के जन्मदिन के मौके पर बधाई देने की बात हो या फिर बिहार में फैली चमकी बुखार पर बयान हो, सब मौकों पर तेजप्रताप मौजूद रहे हैं.

Related Articles

Back to top button