
Musabani : जिला पार्षद बुद्धेश्वर मुर्मू ने गुरुवार को कुइलीसूता पंचायत के भण्डारबोरो गांव निवासी तबरेज खान के घर जाकर उनका हाल चाल जाना. तबरेज खान का पांच वर्ष पूर्व पैरालिसिस से दांया हाथ पैर बेकार हो गया था. इसके बाद वे चलने-फिरने में असमर्थ हो गए हैं. उनके पुत्र शब्बीर खान ने अपने पिता के लिए व्हील चेयर उपलब्ध कराने के लिए जिला पार्षद बुद्धेश्वर मुर्मू से गुहार लगाई थी. जिप सदस्य ने तबरेज खान के दिव्यांग प्रमाण पत्र के लिए उनके घर पर ही फार्म भरकर आवश्यक प्रक्रिया को पूरा कराया. 10 नवंबर को अनुमंडल अस्पताल में होने वाले दिव्यांग शिविर में ले जाकर दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाने का भरोसा दिलाया. तबरेज खान 5 वर्ष से बिस्तर पर पड़े हुए हैं. व्हील चेयर नहीं होने के कारण बाहर निकलना उनके लिए संभव नहीं है. उन्होंने हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है.
मौके पर ये थे मौजूद
मौके पर आजसू पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष फागू सोरेन, सचिव राकेश मुर्मू, बिरेन सामंत, निशित पातर, रुनू पातर, सुखलाल मुर्मू आदि मौजूद थे.
इसे भी पढ़ें- गालुडीह : महारोजगार पर जागरूकता रथ को बीडीओ ने किया रवाना




