National

राहुल गांधी ने रायबरेली में चौकीदार चोर है … के नारे लगवाये, कहा- नोटबंदी जैसी बेवकूफी किसी ने नहीं की

Raebareli : कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी की संसदीय सीट रायबरेली में जनसभा  को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा पर निशाना साधा.  इस क्रम में राहुल ने यहां चौकीदार चोर है के नारे भी लगवाये.  राहुल ने कहा कि 70 साल में किसी भी प्रधानमंत्री ने नोटबंदी जैसी बेवकूफी नहीं की. राहुल ने रायबरेली में कहा, अगर नोटबंदी कालाधन वापस लाने के लिए थी तो चोर लाइन में क्यों नहीं लगे थे.  सारे ईमानदार लाइन में क्यों लगे थे, बेरोजगार और किसान लाइन में क्यों लगे थे.  क्योंकि चौकीदार ने आपकी जेब से रुपया निकाल-निकालकर 15 चोरों को बांट दिया.

राहुल ने कहा, मोदी जी ने आपसे 15 लाख रुपये का झूठ बोला. राहुल गांधी ने कहा, हम यहां मन की बात बताने नहीं आये हैं, हम आपके मन की बात सुनने आये हैं. कहा कि  रायबरेली, अमेठी में हमने जो भी कराना चाहा उसे होने मोदी जी ने रोक दिया. मोदी जी ने  अमेठी में रेलवे लाइन को रोका, रायबरेली में रेलवे फैक्ट्री को रोका.  चौकीदार ने आपसे रोजगार चोरी किया है.  रेलवे फैक्ट्री चोरी की.  हम वह सब आपको लौटायेंगे.

पीएम मोदी का मायावती को जवाब, मैं जाति की राजनीति नहीं करता, पर बता दूं, मैं पिछड़ा नहीं, अति पिछड़ा हूं

एक युवा भी यह नहीं कहेगा, चौकीदार ने मुझे नौकरी दी

जनसभा में राहुल ने कहा, देश में कोई भी एक युवा यह नहीं कहेगा हां, चौकीदार ने मुझे नौकरी दी,  क्योंकि बेरोजगारी दर पिछले 45 वर्षों में सबसे ज्यादा है.  नरेंद्र मोदी जी 70 साल में नोटबंदी जैसी बेवकूफी किसी ने नहीं की.  गरीबों का पैसा छीनने का काम एक ही प्रधानमंत्री ने किया है वह है नरेंद्र मोदी . वाजपेयी ने भी नहीं किया.   राहुल ने कहा, न्याय योजना युवाओं को रोजगार दिलायेगी, 22 लाख नौकरियां आज खाली पड़ी है, बेरोजगारी है , लेकिन नरेंद्र मोदी इन्हें भरना नहीं चाहते हैं.  हमारी सरकार आयेगी तो हम एक साल के अंदर 22 लाख भर्तियां करेंगे. राहुल ने कहा कि अच्छे दिन का नारा नहीं चला, अब नया नारा चला है.  इसी के साथ राहुल गांधी ने चौकीदार चोर है का नारा लगाया.

इसे भी पढ़ें- जी न्यूज ने अक्षय कुमार से नरेंद्र मोदी का इंटरव्यू करवा एएनआई को दिया : एक रिपोर्ट में दावा

Related Articles

Back to top button