
Koderma: गुरुवार को एसपी कुमार गौरव को मिली गुप्त सूचना के आधार पर एसडीपीओ के नेतृत्व में तिलैया थाना अंतर्गत केडिया धर्म कांटा के निकट से फेल्सफार, क्वार्ट्ज, ब्लू स्टोन जैसे कीमती पत्थर लदा ट्रक जब्त किया है. पुलिस ने ट्रक के चालक व खलासी को गिरफ्तार कर लिया है. फिलहाल इस संबंध में एसडीपीओ ने कुछ भी बताने से इनकार किया और कहा कि जांच के बाद ही विस्तृत जानकारी दी जा सकेगी. वहीं डीएमओ दरोगी राय ने बताया कि एसपी कुमार गौरव के निर्देश पर ट्रक (जेएच02बीएफ 4358) को केडिया धर्म कांटा के निकट कांटा कराते जब्त किया गया.
ट्रक चालक व खलासी को हिरासत में लिया गया है. उन्होंने बताया कि जब्त ट्रक में 22 टन कीमती पत्थर लदा था. कीमती पत्थरों में फेल्सफार, क्वार्ट्ज और ब्लूस्टोन लदा था. संभावना जताया जा रहा है कि उक्त पत्थर को कोडरमा थाना अंतर्गत आसपास के इलाकों से लोड किया गया था.
फिलहाल इस मामले में जांच पड़ताल चल रही है दोषियों पर एफआईआर की तैयारी चल रही है. जब्त पत्थर की कुल कीमत एक करोड़ से अधिक बतायी जा रही है.
इसे भी पढें:सुपरस्पेशियलिटी सदर हॉस्पिटलः छह महीने से नहीं मिल रहा प्रेग्नेंट महिलाओं को कैल्शियम




