JharkhandLead NewsRanchi

मुमताज अंसारी बने वक्फ बोर्ड के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, एजाज अनवर बने बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के निदेशक प्रशासन

Ranchi: झारखंड प्रशासनिक सेवा के पदाधिकारी व उपनिदेशक जनजाति कल्याण एवं कार्यक्रम आदिवासी कल्याण आयुक्त कार्यालय रांची के पद पर पदस्थापित मोहम्मद मुमताज अंसारी को अपने कार्यों के साथ मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी झारखंड राज्य सुन्नी वक्फ बोर्ड एवं सदस्य झारखंड राज्य वक्फ न्यायाधिकरण का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है.

सरकार ने इसके अलावा जिला भु अर्जन पदाधिकारी गढ़वा ,एजाज अनवर की सेवा भू राजस्व विभाग से वापस लेते हुए उन्हें संयुक्त सचिव कृषि विभाग एवं अतिरिक्त प्रभार में निदेशक प्रशासन बिरसा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी बनाया गया है. इस संबंध में कार्मिक प्रशासनिक सुधार राजभाषा विभाग में अधिसूचना जारी कर दी है.

रोहित सिंह को ओएसडी राज्यपाल सचिवालय बनाया गया

झारखंड सरकार ने व्याख्याता राज्य ग्रामीण विकास संस्थान हेहल , व प्रोटोकॉल पदाधिकारी राज भवन रोहित सिंह की सेवा ग्रामीण विकास विभाग से वापस लेते हुए उन्हें ओएसडी राज्यपाल सचिवालय के पद पर प्रतिनियुक्त किया है. वही, जितेंद्र कुमार पांडे, व्याख्याता राज्य ग्रामीण विकास संस्थान रांची को प्रोटोकॉल पदाधिकारी राजभवन बनाया गया है. उनका वेतन पूर्व की तरह राज्य ग्रामीण विकास संस्थान से मिलेगा. इस संबंध में कार्मिक प्रशासनिक सुधार राजभाषा विभाग में अधिसूचना जारी कर दी है.

इसे भी पढ़ें: खूंटी में सीएम हेमंत सोरेन ने कहा, नई खेल नीति के तहत खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी में भागीदारी पर अंतिम फैसला जल्द

Related Articles

Back to top button