JharkhandLead NewsRanchi

झारखंड के 21 जिलों में बनेंगे बहुउद्देशीय परीक्षा भवन, मिली स्वीकृति

बहुउद्देशीय परीक्षा भवनों में 15 सौ से 18 सौ स्टूडेंट्स दे सकेंगे परीक्षा

Ranchi : उच्च शिक्षा पर 2026.13 करोड़ रुपये खर्च करने का लक्ष्य रखने वाले झारखंड राज्य के 21 जिलों में बहुउद्देशीय परीक्षा भवन बनाये जायेंगे. इस बजट में इसे लक्ष्य के रूप में रखा गया है. इनकी क्षमता प्रति बहुउद्देशीय परीक्षा भवन का 15 सौ से 18 सौ स्टूडेंट्स की होगी.

विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में परीक्षा संचालन के लिए अब तक क्लास रूम्स को ही परीक्षा केंद्र के रूप में तैयार किया जाता है. ऐसी स्थिति में परीक्षा के दौरान कक्षाएं बंद रहती हैं. परीक्षा की वजह से दूसरे स्टूडेंट्स अपनी पढाई से वंचित न रह जायें इसी को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने बहुउद्देशीय परीक्षा भवन बनाने का लक्ष्य रखा है.

इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर: डीआरएम के आदेश से जर्जर रेलवे क्वार्टरों की मरम्मत का कार्य शुरू

तीन बहुउद्देशीय परीक्षा भवन बनकर हो गये हैं तैयार

बताते चलें कि बीते शैक्षणिक वर्ष में 13 बहुउद्देशीय परीक्षा भवन बनाने का लक्ष्य रखा गया था जिसमें से तीन बहुउद्देशीय परीक्षा भवन के लिए पैसा जारी किया गया है. इन बहुउद्देशीय परीक्षा भवन का काम लगभग पूरा होने वाला है.

विनोबा भावे विवि अंतर्गत गिरिडीह जिला में बहुउद्देशीय परीक्षा भवन के लिए 9 करोड़ 74 लाख 45 हजार रुपये की लागत आयी है. विनोबा भावे विवि अंतर्गत ही रामगढ़ कॉलेज में बन रहे बहुउद्देशीय परीक्षा भवन के लिए कुल 9 करोड़ 74 लाख 45 हजार रुपये खर्च हुए हैं. वहीं सिदो-कान्हू विवि अंतर्गत जामताड़ा में बन रहे बहुउद्देशीय परीक्षा भवन के लिए कुल 9 करोड़ 74 लाख 45 हजार रुपये आवंटित किये गये हैं.

इसे भी पढ़ें : लालू प्रसाद की जमानत याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में अब 11 मार्च को होगी सुनवाई

33 मॉडल और डिग्री कॉलेजों में शुरू होगी पढ़ाई

इसके अतिरिक्त इसी साल से डिग्री और मॉडल कॉलेजों में पढाई शुरू करायी जायेगी. ऐसे मॉडल और डिग्री कॉलेज की संख्या 33 है. इन कॉलेजों में पढाई कराने के लिए पद सृजित किये जा रहे हैं. राजधानी रांची के समीप 500 एकड़ भूमि पर टेक्निकल एजुकेशन हब की स्थापना करने की भी योजना है.

इसे भी पढ़ें : घाटशिला कॉलेज की ताइक्वांडो टीम ने जीता 3 मेडल, खेल प्रभारी इंदल पासवान ने दी बधाई

Related Articles

Back to top button