DhanbadJharkhand

चोरी के सामान के साथ तीन चोर गिरफ्तार

Dhanbad : पांच फरवरी को बैंक मोड़ थाना क्षेत्र के मटकुरिया में एक घर में हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. पुलिस इस मामले में तीन चोरों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार तीनों चोर बैंक मोड़ के ही रहने वाले हैं. चोरों ने चोरी की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है.

पकड़े गए चोरों के पास से पुलिस ने एक एलइडी टीवी, एक होम थिएटर, सोने,चांदी के जेवरात के साथ एक काले रंग का मोटरसाइकिल भी बरामद किया है. सिटी एसपी पीयूष पांडेय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले की जानकारी देते हुए बताया कि पकड़े गए चोरों से पूछताछ के क्रम में कई अहम जानकारियां भी मिली है. साथ ही कई अन्य मामलों में भी अपनी संलिप्तता स्वीकार की है. चोरी की घटनाओं में लगातार हो रही वृद्धि को लेकर सिटी एसपी ने बताया कि टाइगर पुलिस को और भी दुरुस्त किया जाएगा.

Related Articles

Back to top button