
Ranchi : राजधानी के सभी मॉल में वाहन पार्क करने वालों से अब निगम की दर पर ही शुल्क लिया जायेगा.
यानि दो पहिया वाहनों के लिए प्रतिदिन 3 घंटे के लिए 5 रूपये और चार पहिया वाहनों के लिए प्रति 3 घंटे के लिए 20 रुपये लिये जायेंगे.
यह निर्णय डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय के साथ सिनेमाघर संचालकों के साथ सोमवार को हुई बैठक में लिया गया है.
डिप्टी मेयर ने बताया है कि इस संदर्भ में निगम के बाजार शाखा द्वारा सभी व्यावसायिक मॉल्स को एक पत्र भी जारी किया जायेगा.
इसे भी पढ़ें : #TripleTalaque : #Wasseypur में शौहर ने छत पर चढ़कर पूरे मोहल्ले के सामने कह दिया- तलाक तलाक तलाक
मंगलवार से लागू होगी नयी पार्किंग दर
बता दें कि राजधानी में पार्किंग की नयी दरें एक अक्तूबर से लागू हो रही हैं. इसके तहत दोपहिया वाहनों से 5 रुपये और चार पहिया वाहनों के लिए 20 रुपये प्रति 3 घंटा की दर से पार्किंग शुल्क लिया जायेगा.
अब इसी दर पर राजधानी के सभी व्यावसायिक मॉल्स से भी पार्किंग शुल्क लिया जायेगा.
इस नयी व्यवस्था के तहत लोग अपनी सहूलियत के लिए दो पहिया और चार पहिया के लिए मासिक पार्किंग पास भी बनवा सकते हैं.
यह फैसला गत मंगलवार को हुई ट्रैफिक को-ऑर्डिनेशन कमेटी की बैठक में लिया गया था.
इसे भी पढ़ें : #EastSinghbhum के #minerals की हो रही #Smuggling, हर साल 1000 करोड़ के राजस्व का नुकसान
MRP दर से दी जायेगी पानी का बोतल
डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय ने बताया कि सिनेमाघर में आने जाने वाले आम जनों से पीने के पानी की बोतलें के लिए एमआरपी से अधिक दर वसूली जाती है, जो गलत है.
बैठक में तय हुआ कि सभी सिनेमाघरों द्वारा पीने का पानी बोतल MRP दर पर ही उपलब्ध कराया जाये.
ग्राहकों द्वारा बाहर से लाये जाने वाले पानी को भी सिनेमा घरों के अंदर ले जाने का आदेश डिप्टी मेयर ने दिया है.
इस दौरान उन्होंने आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों, जो सिनेमा में रुचि रखते हैं, पर भी भी चिंता जतायी.
उन्होंने कहा कि उनके लिए सभी सिनेमाघरों के संचालको से पानी उपलब्ध कराने के साथ-साथ सप्ताह में कम से कम 1 दिन न्यूनतम दर पर सिनेमा दिखाने का निर्देश दिया.
बुधवार को 50 में दिखाया जायेगा सिनेमा
बैठक में ही उपस्थित सभी मॉल संचालकों ने डिप्टी मेयर के बातों पर सहमति जतायी. सिनेमाघरों के संचालकों ने आश्वासन दिया कि प्रत्येक सप्ताह बुधवार को स्पेशल दर पर 50 रुपये पर फिल्में दिखायी जायेंगी.
साथ ही MRP दर पर पानी एवं बिस्कुट उपलब्ध कराने का भी आश्वासन सिनेमाघर संचालको ने डिप्टी मेयर को दिया.
इसे भी पढ़ें : #TB में बेहतर प्रदर्शन के लिए #NITIAayog ने #Jharkhand को दिया था पहला स्थान, जबकि 18 की जगह 7 कर्मचारी ही कार्यरत




