GiridihJharkhand

गिरिडीह में दो गाड़ियां हुई हादसे का शिकार, एक की मौत, छह घायल

Giridih: गिरिडीह में मंगलवार सुबह दो दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. गांवा थाना इलाके के सतगांवा के मलहत में सवारियों से भरा यात्री वाहन का संतुलन बिगड़ा तो यात्री वाहन सड़क किनारे पल गई. इसमें एक यात्री की मौत मौके पर हो गई. हालांकि ये स्पष्ट नहीं हुआ है कि मृतक कौन था, और कहां का रहने वाला था. लेकिन जानकारी मिलते ही तिसरी थाना पुलिस भी घटनास्थल पहुंच कर जांच में जुट गई.

इधर तिसरी थाना इलाके तिसरी मंडरो के खिजुरी मोड में भी सुबह एक चार पहिया वाहन का संतुलन बिगड़ा, और वो एक पेड़ से टकरा गया. जिसमें सवार आठ लोग घायल हो गए. घायलों में दो बच्चे भी शामिल है. जानकारी के अनुसार तिसरी के सिंधो के धोवापाट निवासी दिलीप यादव अपने परिवार के साथ निर्जला एकादशी को लेकर झारखंड धाम से पूजा कर लौट रहे थे. इसी दौरान दिलीप यादव का  बेगनार गाड़ी का संतुलन बिगड़ा और वो एक खड़े गाड़ी से टकरा गया. जिसमे दिलीप यादव, फूलमती देवी, अभिषेक यादव, बुधन यादव और शीला देवी को भी चोट लगी. इस दौरान स्थानीय ग्रामीण भी घटनास्थल पहुंच कर सारे घायलों को इलाज के लिए भिजवाया.

Related Articles

Back to top button