JamshedpurJharkhand

होल्डिंग टैक्स में वृद्धि को लेकर विरोध जारी, जुगसलाई में आंदोलन तेज करने को बनी रणनीति एवं मानगो में फ्लैट एवं रेसिडेंशियल सोसाइटी ने की बैठक

Jamshedpur : राज्य सरकार द्वारा होल्डिंग टैक्स में 3 गुना वृद्धि किये जाने के विरोद्ध में रविवार को जहां एक ओर जुगसलाई क्षेत्र की आम जनता आंदोलन तेज करने की दिशा में गोलबंद होते दिखी. वहीं दूसरी ओर मानगो फ्लैट एवं रेसिडेंशियल सोसाइटी के द्वारा होल्डिंग टैक्स में की गयी बढ़ोत्तरी के खिलाफ बैठक कर रणनीति तैयार की गयी.

आंदोलन तेज करने के लिए जुगसलाई जन अधिकार मंच का गठन

जुगसलाई निवासियों ने गौशाला टॉकिज के समक्ष बैठक की. कहा कि होल्डिंग टैक्स में बढ़ोत्तरी के विरोध में पिछले दिनों नगर परिषद का घेराव, पदयात्रा, हस्ताक्षर अभियान आदि के जरिये उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा गया था. अब इस आंदोलन को तेज करने की दिशा में सभी गोलबंद होते नजर आ रहे हैं. इस दौरान पूर्व में किये गये आंदोलन पर विचार-विमर्श करते हुए भविष्य में होने वाले आंदोलन की रणनीति तैयार की गयी. साथ ही आंदोलन में जुगसलाई क्षेत्र के लोगों को जोड़ने के लिए जुगसलाई जन अधिकार मंच का गठन भी किया गया. राजन मिश्रा ने बताया कि सरकार द्वारा बढ़ाए गये होल्डिंग टैक्स पर अबतक किसी तरह का निर्णय नहीं लिया है. ऐसे में लोगों पर आर्थिक बोझ सरकार ने डाला है. जिसकी लड़ाई निरंतर जारी है. मौके पर मोनू तिवारी, प्रमोद उपाध्याय, शैलेश शर्मा, सुनील सिंह, पिंटू सिंह, मणिकांत पांडे, पप्पू मिश्रा आदि उपस्थित थे.

होल्डिंग टैक्स या रंगदारी टैक्स समझ से परे

मानगो फ्लैट एवं रेसिडेंशियल सोसाइटी की होल्डिंग टैक्स में की गयी बढ़ोत्तरी के खिलाफ बैठक की गयी. बैठक में फ्लैट एवं सोसाइटी लोगों ने कहा कि नगर निगम के द्वारा किसी प्रकार की सुविधा फ्लैट और सोसाइटी में नहीं दी जाती है. नाली सड़क की सफाई, पानी की सप्लाई, स्ट्रीट लाइट, मच्छर मारने की दवाई का छिड़काव आदि से फ्लैट सोसाइटी के लोग वंचित हैं. नगर निगम के कार्यालय जाने पर फ्लैट और सोसायटी के लोगों के साथ सौतेला व्यवहार किया जाता है. जब फ्लैट और आवासीय सोसाइटी में किसी प्रकार की सुविधा नहीं दी जाती हैं, तो लोग होल्डिंग टैक्स क्यों देंगे. यह होल्डिंग टैक्स नहीं सरकार की रंगदारी टैक्स है. जिसका हम सभी फ्लैट और सोसायटी के लोग विरोध और निंदा करते हैं. तय हुआ मानगों के सभी फ्लैटों और सोसाइटी में जागरूकता अभियान चलाया जायेगा. जल्द एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त, मंत्री और सांसद को ज्ञापन देकर अपनी इस जानलेवा परेशानी से अवगत करायेगा. इस दौरान मानगो स्थित प्रमुख सोसायटी एवं फ्लैट के प्रतिनिधियों की बैठक सहारा सिटी में सचिव सुशील सिंह के अध्यक्षता में संपन्न हुई. बैठक में मानगों के सहारा सिटी, आशियाना सोसाइटी, आस्था स्पेस टाउन, दलमा एनक्लेव, मधुसूदन शिवस्थली, मुन सिटी, सुंदर वन फेज-1, सनसाइन काम्प्लेक्स, पंचवटी कॉलोनी, हिल व्यू गार्डेन सहित मानगों के फ्लैट के प्रतिनिधिगण उपस्थित थे.

ये भी पढ़ें- Jamshedpur : मारवाड़ी युवा मंच जमशेदपुर शाखा के हेल्थ चेकअप कैंप में 81 लोगों ने कराई जांच

Related Articles

Back to top button