
Chaibasa : मंगलवार की सुबह जंगल से भटक कर आया एक भालू चाईबासा शहर के रिहायशी इलाके में घुस आया. भालू ने सुबह 4 बजे धोबी तालाब तथा गांधी टोला में चार महिलाओं को जख्मी कर दिया. सभी का इलाज चाईबासा सदर अस्पताल में किया जा रहा है. जख्मी महिलाओं में धोबी तालाब की मीना कुमारी और अमीना खातून तथा गांधी टोला की शांति देवी तथा अमादी लाल साव शामिल हैं. जानकारी के अनुसार भालू जंगल से भटक कर रात में ही आया था. मंगलवार सुबह धोबी तलाब होते हुए जंगल का रास्ता ढूंढ़ने के क्रम में उसने मीना कुमारी और फिर अमीना खातून को देखा और उनपर हमला कर जख्मी कर दिया. फिर वह गांधी टोला की ओर बढ़ा. वहां उसे अमादी लाल साव दिख गये. भालू ने उनपर भी हमला कर दिया. घायलों का इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है और उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है.

span style=”color: #2b2b2b; font-size: 16px;”>चार लोगों को घायल करने के बाद भालू गांधी टोला में पेड़-पौधों और झाड़ियों से भरे प्लॉट में घुस गया. वन विभाग ने वहां वनपालों को तैनात कर दिया गया है. एक वनपाल ने बताया कि लोगों को उस ओर जाने से मना किया जा रहा है. वन विभाग भालू को यहां से निकालकर जंगल में छोड़ने का प्लान तैयार कर रहा है. शहर के अंदर भालू घुसने की सूचना आग की तरह पूरे शहर में फैल गई. लोग जंगली भालू को देखने के लिए बड़ी संख्या में गांधी टोला की ओर जाने लगे. वहां भीड़ जमा हो गयी है. वन विभाग और पुलिस प्रशासन की टीम पूरी तरह मुस्तैद है.
इसे भी पढ़ें – बिहार की सियासत के लिए अहम दिन, नीतीश एनडीए गठबंधन में बने रहेंगे या बाहर होंगे फैसला आज




