NEWS

टीआरएल संकाय: अन्तर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन

Ranchi: रांची विश्वविद्यालय के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा संकाय में अन्तर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस के अवसर पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए टीआरएल संकाय के समन्वयक डॉ हरि उरांव ने कहा कि मातृभाषा को बचाने के लिये हमें अपनी संस्कृति को बचाना होगा. उन्होंने कहा कि जिस समाज के मातृभाषा का विकास नहीं हुआ, वह समाज और क्षेत्र विपुल संसाधनों के बावजूद भी कभी विकास नहीं कर पाया. अविकसित ही रहा और जिस समाज ने, जिस क्षेत्र ने अपनी मातृभाषा को संरक्षित व संवर्धित कर मान सम्मान दिया, वह आज विकास की राह पर उत्तरोत्तर बढ़ता ही जा रहा है. हमें अपनी मातृभाषा पर गर्व करना चाहिये. डॉ उमेश नन्द तिवारी ने कहा कि कहा कि विकास की प्रथम सीढ़ी हमारी मातृभाषा है. हमारे रहने के लिए, हमारे अस्तित्व के लिए मातृभाषा नितांत आवश्यक है.

डॉ किशोर सुरीन ने कहा कि भाषा अपने समाज की प्रतिबिम्ब होती है, यदि वह संरक्षित व सुरक्षित नहीं रहेगी तो प्रतिबिम्ब की कल्पना नहीं की जा सकती है. विषय प्रवेश कराते खोरठा विभाग के डॉ दिनेश कुमार दिनमणी ने मातृभाषा के महत्व व उद्देश्य को रेखांकित करते हुए कहा कि लुप्त हो रही भाषाओं पर सिर्फ चिंता व्यक्त करने से समस्या का समाधान नहीं हो सकता है, बल्कि हम सबों को इस दिशा में मिलकर काम करना होगा. मुण्डारी विभाग के विभागाध्यक्ष मनय मुण्डा ने कहा कि भाषा एक दूसरे को जोड़ने का काम करती है. खड़िया विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ बन्धु भगत ने कहा कि हमारी मातृभाषा •भाषाओं को बचाने के लिए हमें शिक्षक की आवश्यकता होती है. मातृभाषा को स्कूली स्तर पर बढ़ावा देना होगा, इन्हें रोजगार परक बनाना होगा, डॉ सरस्वती गागराई ने कहा कि भाषा के अस्तित्व को हमें कैसे संरक्षित करना है, इस दिशा में पहल करने की जरूरत है. संताली विभाग के प्रेम मुर्मू ने कहा कि हम अपनी मातृभाषा के प्रति काफी सजग हैं. सरकार और समाज दोनों मिलकर स्थानीय भाषाओं को बचा सकते हैं. मौके पर जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा संकाय के छात्रों ने गीत प्रस्तुत किया. इस अवसर पर टीआरएल संकाय के प्राध्यापक डॉ मेरी एस. सोरेंग, डॉ गीता कुमारी सिंह, डॉ दमयन्ती सिंकु, डॉ करम सिंह मुण्डा, डॉ अनुराधा मुण्डू, गुरूचरण पूर्ति, शकुन्तला बेसरा, अबनेजर टेटे, राजकुमार बास्के, डॉ नकुल कुमार, सुखराम उराँव, युगेश प्रजापति, फूलदेव उराँव, शीला कुमारी, सरिता कुमारी, बुद्धेश्वर बड़ाईक, अंजु, गुड़िया के अलावा संकाय के प्राध्यापकगण, शिक्षकेत्तर कर्मचारीगण, शोधकर्तागण एवं छात्र छात्राएं उपस्थित थे. कार्यक्रम का संचालन प्राध्यापक डॉ बीरेन्द्र कुमार महतो तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ बन्दे खलखो ने किया.

Related Articles

Back to top button