Khas-KhabarRanchi

कार्मिक DIG संगीता कुमारी का पार्थिव शरीर पहुंचा रांची, जैप-1 में दी गयी श्रद्धांजलि

Ranchi: पुलिस मुख्यालय रांची में डीआइजी कार्मिक के पद पर तैनात संगीता कुमारी का रविवार को दिल्ली में निधन हो गया था. अचानक ब्लड प्रेशर लो हो जाने की वजह से परिजन उन्हें लेकर रविवार को ही दिल्ली पहुंचे थे.

दिल्ली एयरपोर्ट से मेदांता अस्पताल ले जाने के क्रम में रास्ते में ही उनकी मौत हो गई. उनका पार्थिव शरीर सोमवार को रांची लाया गया और जैप-1 में संगीता कुमारी को श्रद्धांजलि दी गई.

इसे भी पढ़ेंःनिरसाः ECL खदान में अवैध उत्खनन के दौरान धंसी चाल, एक मजदूर की मौत

2005 बैच की IPS थीं संगीता कुमारी

आइपीएस संगीता कुमारी का जन्म 3 जुलाई 1964 को हुआ था. वह संयुक्त बिहार में डीएसपी थीं. बिहार से झारखंड के अलग होने के बाद संगीता कुमारी झारखंड कैडर में आ गई थीं. वर्ष 2005 में संगीता कुमारी की आइपीएस रैंक में प्रोन्नति हुई थी. 2024 में उन्हें सेवानिवृत्त होना था.

डीआइजी संगीता कुमारी के निधन से गमजदा परिजन

बता दें कि संगीता कुमारी के फेफड़े में इन्फेक्शन की शिकायत थी. इंफेक्शन के बाद संगीता कुमारी को ऑर्किड में भर्ती कराया गया था, रविवार की दोपहर में इलाज के लिए एयर एंबुलेंस से मेदांता भेजा जा रहा था. अस्पताल पहुंचने से पहले ही दिल्ली एयरपोर्ट पर उनका निधन हो गया था.
इसे भी पढ़ेंःबोर्ड, निगम में रिक्त पदों को भरने की तैयारी, CS ने मांगी जानकारी, जानें कौन-कौन बोर्ड-निगम हैं महत्वपूर्ण

बिहार की पूर्व सीएम राबड़ी देवी की सुरक्षा में रह चुकी थीं तैनात

दिवंगत आइपीएस संगीता कुमारी जब डीएसपी रैंक की अधिकारी थीं, तब बिहार की सीएम रहीं राबड़ी देवी की सुरक्षा में लंबे समय तक तैनात थीं. झारखंड कैडर में आने के बाद वह कोडरमा व जमशेदपुर में पुलिस अधीक्षक सहित कई अहम पदों पर अपना योगदान दे चुकी थीं. वर्तमान में पुलिस मुख्यालय में डीआइजी कार्मिक के रूप में पदस्थापित थीं.
इसे भी पढ़ेंः#BJP MP अनंत हेगड़े का विवादित बयानः पूर्व केंद्रीय मंत्री ने महात्मा गांधी के स्वतंत्रता संग्राम को बताया ‘ड्रामा’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button