Main SliderRanchi

बोर्ड, निगम में रिक्त पदों को भरने की तैयारी, CS ने मांगी जानकारी, जानें कौन-कौन बोर्ड-निगम हैं महत्वपूर्ण

Ranchi: झारखंड सरकार में बोर्ड, निगम, निबंधित संस्था या स्वतंत्र निकाय़ों में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व सदस्यों के रिक्त पड़े पदों पर जल्द ही नियुक्ति की जायेगी. इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इसे लेकर एक निर्देश जारी किया है.

मुख्य सचिव द्वारा जारी पत्र की कॉपी

जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद मुख्य सचिव डीके तिवारी ने 29 जनवरी को सभी विभागों के प्रमुखों को एक पत्र लिखा है. पत्र में मुख्य सचिव ने सरकार के सभी बोर्ड, निगम, निबंधित संस्था व स्वतंत्र निकाय के सभी पदधारकों व सदस्यों की नियुक्ति या मनोनयन की प्रक्रिया और योग्यता के संबंध में जानकारी देने को कहा है.

इसे भी पढ़ेंः#BJP MP अनंत हेगड़े का विवादित बयानः पूर्व केंद्रीय मंत्री ने महात्मा गांधी के स्वतंत्रता संग्राम को बताया ‘ड्रामा’

साथ ही यह जानकारी भी मांगी है कि वर्तमान में किस पद पर कौन सरकारी या गैर सरकारी व्यक्ति कार्यरत हैं. और उनका कार्यकाल कब समाप्त हो रहा है.

उल्लेखनीय है कि सरकार के अधीन करीब 34 बोर्ड, निगम व निकाय हैं. सभी में अध्यक्ष व सदस्यों की नियुक्ति या मनोनयन सरकार के स्तर से की जाती है. जिनमें सरकारी और गैर सरकारी दोनों तरह के व्यक्ति शामिल होते हैं. इन बोर्ड, निगमों या निकायों में सत्ताधारी दल के विधायक के साथ-साथ दल के महत्वपूर्ण लोगों की नियुक्ति या मनोनयन करने की प्रक्रिया रही है.

महत्वपूर्ण बोर्ड-निगम

–    झारखंड राज्य खनिज विकास निगम
–    झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण परिषद
–    झारखंड राज्य वन विकास निगम लिमिटेड
–    झारखंड पर्यटन विकास निगम
–    खनिज क्षेत्र विकास प्राधिकार, धनबाद
–    बीस सूत्री कार्यान्वयन समिति
–    झारखंड राज्य आवास बोर्ड
–    झारखंड राज्य कृषि विपणन परिषद
–    रांची औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार
–    बोकारो औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार
–    आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार
–    झारखंड राज्य बाल श्रमिक आयोग
–    खान पर्षद, हजारीबाग
–    रांची क्षेत्रीय विकास प्राधिकार
–    जरेडा
–    तेनुघाट विद्युत निगम लिमिटेड
–    राज्य हिंदू धार्मिक न्यास बोर्ड
–    झारखंड श्वेतांबर जैन न्यास बोर्ड
–    झारखंड राज्य विधि आयोग
–    गो सेवा आयोग
–    संताल परगना औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार
–    झारखंड राज्य पहाड़ी क्षेत्र उद्वह सिंचाई निगम लिमिटेड
–    राज्य प्रावैद्यिक शिक्षा परिषद
–    झारखंड राज्य ग्रामीण पथ विकास प्राधिकरण
–    झारखंड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार बोर्ड
–    सैरात रेमिशन कमेटी
–    समाज कल्याण सलाहकार बोर्ड
–    राज्य महिला आयोग
–    झारखंड राज्य खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड
–    झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड
–    झारखंड राज्य वन विकास निगम
–    झारखंड राज्य विद्युत बोर्ड

इसे भी पढ़ेंः#Jamia में तीसरी बार फायरिंगः अज्ञात बदमाशों ने यूनिवर्सिटी के बाहर की गोलीबारी, मामला दर्ज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button