World

#CoronaVirus: चीन का एक और कदम,10 दिन में बने अस्पताल में मरीजों की भर्ती शुरू

Beijing : चीन में फैले जानलेवा कोरोना वायरस से निपटने के लिए मात्र 10 दिन में बनाये गये विशिष्ट अस्पताल में सोमवार को मरीजों की भर्ती शुरू हो गयी. चीन के वुहान शहर से ही इस वायरस की शुरुआत हुई है और यहां के लोगों के उपचार के लिए ह्यूओशेनशान अस्पताल बनाया गया है.

1500 बिस्तरों वाले इस अस्पताल के निर्माण के लिए निर्माण दल दिन रात काम में लगा हुआ है. शहर की आबादी एक करोड़ 10 लाख है और संक्रमण के खतरे के मद्देनजर लोगों के कहीं भी आने जाने पर रोक है.

इसे भी पढ़ें – साल 2016 और 2019 में एक बार भी नहीं हुई दिव्यांगता सलाहाकार बोर्ड की बैठक, सालाना होनी चाहिये दो मीटिंग

किसी अस्पताल के युद्धस्तर पर निर्माण का यह दूसरा मामला

वुहान में उपचार केन्द्र का युद्धस्तर पर निर्माण का ऐसा दूसरा मामला है. जब देश में किसी बीमारी के लिए दिन रात एक करके विशिष्ट अस्पताल बनाया गया है. इससे पहले 2003 में सार्स फैला था और इससे निपटने के लिए मरीजों के लिए एक सप्ताह में उपचार केन्द्र बनाया गया था.

सरकारी मीडिया के अनुसार सोमवार सुबह 10 बजे अस्पताल में मरीजों का पहला जत्था पहुंचा. हालांकि मरीजों की स्थिति और उनकी पहचान के बार में कोई जानकारी नहीं दी गई है.

सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने बताया कि सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी की सैन्य शाखा ‘पीपुल्स लिबरेशन आर्मी’ ने वुहान अस्पताल के लिए 1400 चिकित्सक, नर्स तथा अन्य कर्मी भेजे हैं.

सरकार ने कहा कि इनमें से कुछ को सार्स तथा अन्य प्रकोप से निपटने का अनुभव है. शिन्हुआ के मुताबिक, ह्यूओशेनशान अस्पताल का निर्माण सात हजार बढ़ई, प्लंबर, इलेक्ट्रीशियन और अन्य विशेषज्ञों के दल ने किया है.

इसे भी पढ़ें – #Corona_Virus_Havoc : चीन में अब तक 304 की मौत, 14,380 लोग संक्रमित, भारत ने ई-वीजा की सुविधा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button