BiharCrime News

उल्टी करने के बहाने ऑटो रुकवाया और महिला के गले से ले उड़ी सोने की चेन

Rohtas: रोहतास (Rohtas) में दिनदहाड़े एक ऑटो सवार महिला से शातिर महिला गैंग ने गले से सोने की चेन झपट्टा मार कर छीन लिया और बड़ी ही आसानी से फरार हो गई. घटना डेहरी इलाके पाली रोड की है. महिला को जैसे ही अपने गले से चेन गायब होने का एहसास हुआ वह भागते-भागते महिला गैंग का पीछा करने लगी लेकिन तब तक गैंग की महिलाएं फरार हो चुकी थीं.

घटना के बारे में बताया जाता है कि पलामू के डालटेनगंज की रहने वाली पुष्पा देवी अपने पति के साथ डेहरी के निजी क्लीनिक में आंख का इलाज कराने आई थी.

इसे भी पढ़ें :पूरे देश में संप्रदायवाद का जहर फैलाने का काम कर रही है भाजपाः डॉ रामेश्वर उरांव

इसी दौरान वह ट्रेन से डेहरी रेलवे स्टेशन पर उतर ऑटो पकड़ पाली रोड स्थित अस्पताल जा रही थी. तभी उसी ऑटो में झपट्टा मार महिलाओं के गैंग ने वोमेटिंग करने के बहाने ऑटो को रुकवाया.

ऑटो चालक ने जैसे ही गाड़ी को धीमा किया इसी बीच मौके का फायदा उठाकर झपट्टा मार गिरोह में शामिल एक नाबालिग बच्ची ने महिला के गले से सोने की चेन खींच लिया और भाग निकली.

इसे भी पढ़ें :कच्ची घानी तेल के नाम पर ग्राहकों की आंखों में धूल झोंक रहीं बड़ी कंपनियां

आनन-फानन में महिला और पति दोनों गिरोह के लोगों को पकड़ने के लिए पैदल दौड़े तब तक झपट्टा मार गिरोह फरार हो चुका था.

पीड़ित महिला और उसके पति ने डेहरी थाना में पहुंचकर मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई है. महिला के मुताबिक चोरी किये गए सोने की चेन की कीमत तकरीबन पचास हजार है.

इसे भी पढ़ें :खूंटी के तोरपा में हुआ सड़क हादसा, चार की मौत

Related Articles

Back to top button